Connect with us

राजनीति

नैनीताल भाजपा चुनाव प्रबंध समिति की बैठक में 400 पार के लक्ष्य पर मंथन

सीएन, नैनीताल। आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा के अंतर्गत 58 विधानसभा नैनीताल की चुनाव प्रबंध समिति की नैनीताल विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक राज्य संपत्ति गृह नैनीताल क्लब में सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में  ऊधम सिंह नगर के लोक सभा प्रभारी बलवंत सिंह भोर्याल ने आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से चारों मंडलों के अब तक के हुए कार्यक्रम की जानकारी ली तथा वर्तमान में चल रहे मोर्चो के और भाजपा मंडलों के कार्यक्रम की बूथ स्तर तक के हो रहे कार्यक्रम की जानकारी ली। सभी को एकजुट होकर मोदी के 400 पार करने के लक्ष्य को साथ लेकर चलने को कहा। विधानसभा के प्रभारी प्रदीप जनोटी ने चारों मंडलों का व्रत लिया तथा सक्तिकेंद्र से लेकर बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख तक की विस्तृत जानकारी ली। सभी मोर्चो के व प्रकोष्टो के कार्यकर्ताओ को इस लोकसभा को 5 लाख से अधिक मतों से जितने के लक्ष्य को साथ लेकर चलना का संकल्प लेने को कहा। विधायक संयोजक विधानसभा सरिता आर्या ने कहा जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजई बनाया था इसी प्रकार इस लोकसभा चुनाव में नैनीताल विधानसभा को चार गुना अधिक मतों से विजयी बनानेे का लक्ष्य लेना होगा। बैठक का संचालन विधानसभा के सह प्रभारी अरविन्द पड़ियार द्वारा किया गया। बैठक में लोक सभा के पूर्णकालिक प्रभारी दिनेश आर्या विधानसभा के पूर्णकालिक प्रभारी संजेश मेहता, बेतालघाट की मंडल अध्यक्ष नंदी खुलबे,भवाली के मंडल अध्यक्ष पंकज अदिति, नैनीताल के मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट, गरमपानी के मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट,सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, तथा चारों मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING