Connect with us

राजनीति

नैनीताल लोकसभा चुनाव : इस बार भी भाजपा व कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला होना तय

19 लाख से अधिक मतदाता तय करेंगे हार-जीत, भाजपा व कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला होना तय
चन्द्रेक बिष्ट, नैनीताल।
चुनाव आयोग की चुनाव सम्पन्न कराने की घोषणा के बाद प्रतिष्ठित नैनीताल-उधमसिंह नगर लोक सभा सीट के लिए भी चुनावी समीकरणों की बिसात बिछनी शुरु हो गई है। इस सीट पर भी इस बार भी कांग्रेस व भाजपा के बीच ही चुनावी घमासान होना है। इस बार भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान सांसद अजय भट्ट का मुकाबला कांग्रेस के युवा चेहरा प्रकाश जोशी के बीच ही होगा। सपा इस सीट पर कांग्रेस का समर्थन कर रही है। संभावना है कि इस बार दोनो पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। उत्तराखंड का नैनीताल.उधमसिंह नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भारत की चुनावी राजनीति में अपने महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस बार यानी कि 2024 में मतदाताओं में खासा उत्साह है और वे लोकतंत्र में वोटों की ताकत दिखाने को और ज़्यादा जागरुक और तैय्ार हैं। इस वर्ष यानी कि 2024 में नैनीताल-उधमसिंह नगर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी से अजहर अली, भारतीय जनता पार्टी से अजय भट्ट और इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रकाश जोशी प्रमुख उम्मीदवार हैं। इस बार नैनीताल-उधमसिंह नगर लोक सभा सीट से 19 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। प्रदेश की नैनीताल-उधमसिंह नगर लोक सभा सीट प्रतिष्ठित लोकसभा सीटों में मानी जाती है। इस सीट पर आजादी के बाद कांग्रेस का परचम लहराया है। 2014 के चुनावों में इस सीट पर कांग्रेस के केसी सिंह बाबा को हरा कर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सांसद बने थे। प्रतिष्ठित नैनीताल-उधमसिंह नगर लोक सभा सीट के लिए इस बार प्रमुख दल भाजपा ने अपना प्रत्याशी अजय भट्ट के रूप में मैदान में उतार दिया है। अब इस सीट पर भाजपा के अजय भट्ट व कांग्रेस के प्रकाश जोशी के चुनाव मैदान में होने से चुनाव का संग्राम दिलचस्प होगा। जहां अजय भट्ट मोदी व अपने सर्वाधिक विधायकों के बल पर चुनाव वैतरणी पार करने की उम्मीद रखते हैं वही कांग्रेस इस सीट पर अपने पारम्परिक वोटों व कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव वैतरणी पार करने की उम्मीद रखती है। वहीं इस सीट के सांसद रहने के दौरान वह इस सीट पर अपनी गहरी पैंठ जमा चुके है। उन्हें अपने सर्वाधिक विधायकों का भी समर्थन मिल गया है। अजय भट्ट फिर भाजपा के प्रत्याशी बने है।  इस बार नैनीताल-उधमसिंह नगर लोक सभा सीट अजय भट्ट व प्रकाश जोशी के चुनाव मैदान में होने से हॉट सीट बनने जा रही है। जहां तक भाजपा प्रत्याशी का सवाल है। अजय भट्ट कुमाऊं में जाने पहचाने नेता है। वह वर्तमान में इस सीट पर सांसद भी है। उनके लिए भाजपा कोई कोर कसर नही छोड़ेगी। 1980 में एबीवीपी से जुड़े भट्ट 1996 व 2001 में रानीखेत से विधायक भी चुने गये। वह दो बार मंत्री भी रहे। 2017 में मोदी लहर के दौरान वह रानीखेत से चुनाव हार गये। कांग्रेस की ओर से प्रकाश जोशी 35 वर्ष से कांग्रेस से जुड़े हैं। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के करीबी माने जाने वाले प्रकाश जोशी छात्र संगठन एनएसयूआई से यूथ कांग्रेस और फिर एक लंबे अर्से तक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तथा अन्य ज़िम्मेदारियों पर काम कर चुके हैं। उत्तराखंड की कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र निवासी कांग्रेस के युवा नेता प्रकाश जोशी, राहुल गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं। दो बार नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 2012 और 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रकाश जोशी को दोनों ही बार भारतीय जनता पार्टी के बंशीधर भगत के सामने हार चुके हैं। इस सीट पर अतीत पर नजर डालीे तो 17 लोक सभा चुनावों में दस बार कांग्रेस जीती है। जबकि चार बार ही भाजपा को विजय हासिल हुई। जबकि एक बार कांग्रेस तिवारी, एक बार जनता दल व एक बार बीएलडी के भारत भूषण चुनाव जीते थे। इस लिहाज से इस सीट पर कांग्रेस को अपने पारंपरिक वोटों व अपने प्रत्याशी के आभामंडल पर भरोसा है तो भाजपा को इस सीट पर मोदी लहर की पूरी उम्मीद है। 2014 में भगत सिंह कोश्यारी 6,36,769 मत लेकर चुनाव जीते थे। जबकि कांग्रेस के केसी बाबा 3.52 लाख मत लेकर दूसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर तब 16.57 लाख मतदाता थे जिनमें से कुल 62 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। 2019 के आम चुनावों में यहा‍ं बहुत मजेदार चुनावी मुकाबला देखने को मिला था। भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट ने पिछले चुनाव में 3,39,096 मतों के अंतर से जीत दर्ज़ किया। उन्हें 7,72,195 वोट मिले। अजय भट्ट ने कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश रावत को हराया जिन्हें 4,33,099 वोट मिले। नैनीताल-उधमसिंह नगर की जनसांख्यिकी विविधताओं से भरी है। इस निर्वाचन क्षेत्र में विगत 2019 के लोक सभा चुनाव में 68.70 प्रतिशत मतदान हुआ था।
इस बार कई स्थानों में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार
नैनीताल।
भाजपा को मोदी के संकल्प व कांग्रेस को सपा का साथ व राहुल गांधी के कमाल के भरोसे से चुनाव वैतरणी पार करने की उम्मीद जरूर है लेकिन इस बार नैनीताल-उधमसिंह नगर लोक सभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच ही होगा। मैदानी क्षेत्रों के कई स्थानों में बसपा त्रिकोणीय मुकाबले में होगी। इस बार गठबंधन की ओर से सपा व कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारा है। ऐसे गठबंधन भी मैदानी क्षेत्रों मंे भाजपा के लिए मुसीबत बनने जा रहा है। बसपा के कारण  मैदानी क्षेत्रों में कई स्थानों में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनना भी तय माना जा रहा है। हांलाकि पहाड़ी क्षेत्रों में बसपा व सपा का अधिक जनाधार नही रह गया है। यहां भाजपा व कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होना संभावित है।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING