Connect with us

राजनीति

उत्तराखंड क्रांति दल के एक दिवसीय विशेष अधिवेशन में सुरेंद्र कुकरेती केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त हुए

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के एक दिवसीय विशेष अधिवेशन में सुरेंद्र कुकरेती को दल का केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अधिवेशन में गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने सहित 25 प्रस्ताव पास किए गए। कुआंवाला में हुए अधिवेशन में दल के निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने दल के केंद्रीय अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कुकरेती के नाम का प्रस्ताव रखा, शक्ति शैल कपरवान ने कुकरेती के नाम के प्रस्ताव का अनुमोदन किया और पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने केंद्रीय अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कुकरेती के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारी के रूप में मजबूत स्तंभ सुरेंद्र कुकरेती निश्चित तौर पर उत्तराखंड क्रांति दल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और उत्तराखंड के शहीदों एवं राज्य आंदोलनकारी के सपने को साकार करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा, दल ने जो अहम जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरेंगे। अधिवेशन में संरक्षक नारायण सिंह जंतवाल, संरक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी, खड़क सिंह बगड़वाल, विजय ध्यानी, जयप्रकाश उपाध्यक्ष, शांति प्रसाद, पंकज व्यास, राजेंद्र बिष्ट, रेखा मियां, प्रमिला रावत, शकुंतला रावत, राजेश्वरी रावत, गणेश कला, मनोज कंडवाल आदि मौजूद रहे। संचालन किरण रावत ने किया। अधिवेशन में यह प्रस्ताव पारित कर गए। मांग की गई कि प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू हो,प्रदेश में मूल निवास 1950 लागू किया जाए प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा बेहतर की जाए, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास कल्याण की विभिन्न योजनाएं लागू की जाएं, 300 यूनिट बिजली आवासीय प्रयोजन के लिए मुफ्त दी जाए

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING