Connect with us

राजनीति

विहिंप की बैठक में शामिल होंगे 300 संत व महात्मा

11 व 12 जून को निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला हरिद्वार में होगी बैठक
सीएन, हरिद्वार।
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक 11 और 12 जून को निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला में होगी। इसमें देश के शीर्ष 300 से अधिक संत और महात्मा शामिल होंगे। ज्ञानवापी, कुतुब मीनार और ताजमहल पर उठे विवाद के बीच होने वाली बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मार्गदर्शक मंडल बैठक के लिए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी शीर्ष संतों से संपर्क कर रहे हैं। जिसमें वह बैठक के मुद्दों और देश में चल रहे हालातों को लेकर संतों से फीड बैक ले रहे हैं। कुटुंब प्रबोधन, घर वापसी जैसे प्रस्तावित विषयों पर विचार मंथन होगा। जनसंख्या नियंत्रण, समान नागरिक संहिता पर भी विचार किया जा सकता है। हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्राओं पर देश के कई हिस्सों में हुई पत्थरबाजी और सांप्रदायिक घटनाओं पर संतों से चर्चा की उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी में अब शिवलिंग मिलने के बाद परिस्थितियां बदल गई हैं। बदली हुई परिस्थितियों में केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में इस मामले को संतों के सामने रखा जाएगा। जो संत निर्णय लेंगे, विहिप उस पर अमल करेगा। अशोक तिवारी ने सोमवार को श्रीपंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के महंत रघुमुनि, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, श्रीमहंत रविंद्रपुरी, श्रीमहंत महेशपुरी, श्रीमहंत शिवशंकर गिरी, जसविंदर सिंह शास्त्री, महंत दामोदर दास, आचार्य महामंडलेश्वर विशोक आनंद भारती, आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरि, शांतिकुज प्रमुख डॉ. चिन्मया पांडेय आदि से मिलकर बैठक में आने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर मयंक चौहान, संजय वर्मा, प्रमोद पाल, प्रणव त्यागी आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING