Connect with us

राजनीति

उत्तराखंड में लोकसभा के बाद निकाय चुनाव को लेकर चढ़ा सियासी पारा

उत्तराखंड में लोकसभा के बाद निकाय चुनाव को लेकर चढ़ा सियासी पारा
सीएन, देहरादून।
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद अब प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस में निकाय चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। भाजपा के साथ ही कांग्रेस निकाय चुनाव को लेकर एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सभी जिला अध्यक्षों को पत्र लिखकर संभावित आरक्षण के मुताबिक चार.चार प्रमुख नाम तय करने को कहा है। कांग्रेस का आकलन है कि आरक्षण घोषित होने के बाद चुनाव के लिए बहुत कम समय मिलेगा। ऐसे में पार्टी संभावित दावेदारों का पैनल तैयार रखना चाहती है ताकि नामांकन के दौरान किसी तरह की हड़बड़ी न रहे। जिलाध्यक्षों को पैनल पर सभी पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करने को कहा गया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त कोऑर्डिनेटर के जरिए ही कांग्रेस निकाय चुनाव अभियान को आगे बढ़ाएगी। इसी क्रम में निकायवार प्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं। चुनाव पर सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने के साथ ही प्रभारी निकायों में जाकर पैनल को अंतिम रूप देंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के अभियान के दौरान पार्टी का जमीनी संगठन पूरी तरह सक्रिय रहेगा कांग्रेस को इसका लाभ निकाय चुनावों में भी मिलेगा। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि हर निकाय में प्रत्याशियों का पैनल बनाने को जल्द प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे।ए जो जिला अध्यक्ष नगर अध्यक्ष व संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद दो से तीन नाम प्रदेश नेतृत्व को भेजेंगे। पैनल पर प्रदेश संसदीय समिति विचार करेगी और उसके आधार पर उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। भट्ट ने कहा कि भाजपा निकाय चुनावों लिए पूरी तरह तैयार है। संगठन स्तर पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भट्ट ने बताया.पार्टी की प्राथमिकता फिलहाल ज्यादा से ज्यादा वोटरों को निकाय की मतदाता सूची में जोड़ने की है। इसकी जिम्मेदारी पार्टी के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ को दी गई है।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING