Connect with us

नैनीताल

उक्रांद ने विपिन त्रिपाठी की 18 वीं पुण्यतिथि मनाई

 ‘

सीएन, नैनीताल। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल नैनीताल की नगर ईकाई द्वारा राज्य अतिथि ग्रह सभागार में स्व. विपिन त्रिपाठी की 18वीं पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रवक्ता केसी उपाध्याय द्वारा की गयी। सभा में उपस्थित सभी वक्ताओं द्वारा स्व. विपिन त्रिपाठी की ईमानदारी सहज व सरल जीवन शैली व जीवन पर्यन्त किए गये संघर्षो को याद किया। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जन्तवाल ने कहा कि स्व. त्रिपाठी का सारा जीवन जन सरोकारों के लिए समर्पित रहा, जन विरोधी नीतियों व अन्याय के विरुद्ध वे चट्टान की तरह खड़े रहते थे। उनके विद्रोही स्वभाव के चलते उनके विरोधी गलत फैसले लेने से सदैव परहेज करते थे, उत्तराखंड राज्य युवाओ बुजुर्गो एवं मातृभक्ति के त्याग व बलिदान से प्राप्त हुआ लेकिन ये अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है कि हेलंग गांव में घसियारी महिलाओं का उत्पीड़न मातृ शक्ति का अपमान है वहीं उत्तराखण्ड के युवा राज्य की ताकत हैं लेकिन पक्ष-विपक्ष के गठजोड़ ने जिस प्रकार नियुक्तियों में भ्रष्ट आचरण अपनाया यह शर्मनाक है। नियुक्तियों में नीति, नियमों को ताक पर रखकर अपने पारिवारिक जनों की नियुक्ति कर राज्य के युवाओं के साथ क्रूर अन्याय किया है। देवभूमि के रूप में उत्तराखण्ड राज्य की सम्पूर्ण देश में एक विशिष्ट पहचान है लेकिन सत्ताशीन राजनीतिक दलों ने राज्य का नाम खराब किया है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल सिर्फ आन्दोलन नहीं करता वरन सृजनात्मक आन्दोलन का पक्षधर रहा है, आज आवश्यकता इस बात की है कि उत्तराखण्ड के जन मानस को उत्तराखण्ड राज्य की पहचान उत्तराखण्ड क्रांति दल के पक्ष में खड़ा होकर राजनीतिक विकल्प देना होगा ताकि भ्रष्टाचार पर चोट हो व राज्य वासियों के हित में नीतियाँ बन सकें। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रकाश पाण्डे, अम्बादत्त बबाड़ी, डीके जोशी, शिरीश चन्द्र, पान सिंह सिजवाली, ग्राम प्रथम सुभाष चन्द्र, खीमराज विष्ट, नीरज डालाकोटी, मदन सिंह बगडवाल, चन्द्र प्रकाश साह, नगर अध्यक्ष मनोज साह, विजय पन्त, धीरेन्द्र सिंह विष्ट, हरिओम शास्त्री, ललित सिंह बिट आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण द्वारा किया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING