Connect with us

राजनीति

भाजपा से टिकट कटने के बाद वरुण गांधी अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

भाजपा से टिकट कटने के बाद वरुण गांधी अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे
सीएन, पीलीभीत।
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से टिकट कटने के बाद वरुण गांधी अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।  भाजपा   ने वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को पीलीभीत से मैदान में उतारा है। कयास लगाए जा रहे थे कि वरुण गांधी या तो निर्दलीय या फिर कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अब यह साफ हो गया है कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। वरुण गांधी की तरफ से उनके निजी सचिव ने बयान जारी कर कहा है कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे वरुण गांधी की तरफ से साफ कर दिया गया है वो चुनाव नहीं लड़ेंगे और सुल्तानपुर में अपनी मां और भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। पीलीभीत में पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसके लिए आज 27 मार्च 2024 नामांकन का आखिरी दिन है। सभी प्रत्याशियों ने अपना.अपना नॉमिनेशन दाखिल कर दिया है। वरुण गांधी कई मौकों पर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते रहे हैं। इस वजह से वह कथित तौर पर बीजेपी के पक्ष से बाहर भी होते चले गए। बीते साल योगी आदित्यनाथ पर स्पष्ट रूप से कटाक्ष करते हुए उन्होंने लोगों को सलाह दी थी कि वे आस-पास के साधु को परेशान न करें। क्योंकि कोई नहीं जानता कि महाराज जी कब मुख्यमंत्री बनेंगे। सितंबर 2023 में उन्होंने एक मरीज की मौत के बाद अमेठी के संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस को निलंबित करने पर उत्तर प्रदेश सरकार का उपहास किया था। वरुण गांधी और मेनका गांधी को साल 2021 में लखीमपुर खीरी हिंसा पर उनके ट्वीट के बाद बीजेपी की 80 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटा दिया गया था। बताया जा रहा है कि वरुण गांधी के प्रतिनिधियों ने बीते बुधवार को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्रों के चार सेट खरीदे थे। पीलीभीत में पहले ही चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING