Connect with us

राजनीति

क्या हमारे नेताओं से पूरा करोगे 400 सीट का टारगेट: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

क्या हमारे नेताओं से पूरा करोगे 400 सीट का टारगेट: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
सीएन, नईदिल्ली।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के 400 सीट जीतने के दावे को लेकर फिरकी ली। इसके अलावा पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की योजनाएं बताते हुए भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। दूसरी ओर भाजपा ने इस चुनाव में 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसी पर तंज कसते हुए खड़गे ने कहा कि हमारे नेताओं को शामिल करा रहे हो क्या हमारे नेताओं के दम पर 400 सीट का लक्ष्य पूरा करोगे। खड़गे ने कहा कि आज कुछ लोग डरे हुए हैं और कांग्रेस पार्टी से दूर जा रहे हैं। ये ऐसे लोग हैं जिन्होंने कुछ गलत किया होगा और इसी वजह से उन्हें डर लग रहा है। जिन्होंने कुछ गलत नहीं किया उन्हें किसी बात का भय नहीं है। ऐसे लोग विचारधारा के लिए खड़े हैं ये पार्टी नहीं छोड़ रहे। उन्होंने सवाल किया कि देश की आजादी की लड़ाई में भाजपा और आरएसएस के कितने लोगों ने बलिदान दिया, हमारे लोगों ने देश को स्वतंत्र कराने के लिए जंग लड़ी थी। उन्होंने प्रताड़ना सही थी हमारे लोगों को फांसी की सजा दे दी गई थी। उन्होंने देश के लिए अपनी जान तक दे दी थी। इससे पहले खड़गे ने एक कार्यक्रम में कहा था कि देश की आजादी के लिए अपने घर छोड़ देने वाले लाखों लोग कांग्रेस के थे। उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि आपके घर से देश के लिए कितने लोग आगे आए, क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या अमित शाह के पूर्वज या फिर भाजपा या आरएसएस के नेताओं के किसी पूर्वज ने कुछ भी किया था, खड़गे ने कहा कि जब महात्मा गांधी स्वतंत्रता आंदोलन चला रहे थे तब भाजपा और आरएसएस के लोग अंग्रेजों के साथ थे। देश की आजादी की लड़ाई हमने लड़ी थी और अब कुर्सी पर भाजपा बैठी हुई है।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING