Connect with us

जन मुद्दे

नैनीताल में गुरु नानक देव सिंह जी के 553 प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी में सिख धर्म के प्रथम गुरु नानक देव सिंह जी के 553 प्रकाश पर्व पर पिछले 3 दिनों से प्रभात फेरी निकाली गई और गुरुद्वारे को बिजली और फूलों की माला से दुल्हन की तरह सजाया हुआ है। आज मंगलवार गुरुद्वारे में दीवान सजाए गए पश्चात सहल पाठ साहिब के भोग पढ़े और कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें लखीमपुर से आय ग्रंथि अनंत पाल सिंह और अमृतसर दरबार से आए ग्रंथि ओंकार सिंह द्वारा कीर्तन कृत किए गए। तत्पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। नैनीताल आवासीय स्कूलों में रह रहे छात्र छात्राओं ने गुरुद्वारे में आकर मत्था टेका। इस दौरान ऑल सेंट्स कॉलेज, शेरवुड कॉलेज, मोहनलाल साह सहित अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने माथा टेका। इस दौरान रोटरी क्लब के द्वारा लंगर छक रहे भक्तों को लगभग 1200 पानी की बोतल वितरित की गई। गुरुद्वारे के महामंत्री अमनप्रीत सिंह ने बताया शाम को भी दीवान सजाया जाएगा और आतिशबाजी की जाएगी। इस मौके पर अध्यक्ष जोगिंदर सिंह आनंद, मनप्रीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, सुखदीप सिंह, रविंद्र सिंह, सतनाम सिंह, जगत सिंह, जगजीत सिंह, जीत सिंह आनंद सहित अन्य समाज के लोग सेवा में जुटे थे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING