Connect with us

जन मुद्दे

नव वर्ष में पर्यटकों को लुभाने के लिए पार्कों में फुलवारी लगाई

सीएन, नैनीताल। नगर पालिका की ओर से सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। नव वर्ष में पर्यटकों को लुभाने के लिए पार्कों में फुलवारी लगाई जा रही है। विभिन्न प्रकार के फूलों को पार्कों में लगाकर उसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इस क्रम में मल्लीताल के पंत पार्क को बृहस्पतिवार को फूलों से सजाया गया। पार्क के किनारे बनी रेलिंग के पास भी फूलों को लगाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्रा ने बताया कि नववर्ष को देखते हुए सभी पार्कों का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। इस क्रम में सबसे पहले मल्लीताल के पंत पार्क में विभिन्न तरह के फूल लगाए गए हैं। बताया कि रेलिंग के आसपास बनी क्यारियों को फूलों से सजाया जाएगा, इसके बाद कैनेडी पार्क, चिल्ड्रन पार्क और मॉल रोड के किनारे भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा पूरे मॉल रोड में रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, पूरे शहर को नववर्ष के लिए तैयार कर दिया गया है। इस दौरानराजेंद्र जोशी, ईश्वर दत्त बहुगुणा मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING