Connect with us

जन मुद्दे

सांसद से लेकर मंत्री और विधायक अपने-अपने गांवों में मनाएंगे ईगास पर्व

सांसद से लेकर मंत्री और विधायक अपने-अपने गांवों में मनाएंगे ईगास पर्व
सीएन, देहरादून।
भाजपा ईगास पर्व को भी मेगा ईवेंट के रूप में मनाने जा रही है। उत्तराखंड सरकार ने सांसद से लेकर मंत्री और विधायक अपने-अपने गांवों में यह पर्व प्रवासियों के साथ मनाएंगे। इसके लिए पार्टी ने प्रभारियों की तैनाती की है। भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि संगठन तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात, लोकपर्व ईगास और राज्य स्थापना दिवस को इस बार व्यापक स्तर पर मनाएगा। इनमें जनता की ज्यादा से ज्यादा से भागीदारी के लिए संगठनस्तर पर रणनीति बनाई है। मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश व जिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ ही पार्टी सांसद, विधायक और निकाय व त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधियों को इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। भट्ट ने बताया कि ईगास पर्व के लिए प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान व मीना गंगोला को प्रदेश संयोजक जबकि प्रदेश पदाधिकारी विनोद सुयाल को उत्तरकाशी, कर्नल अजय कोठियाल रुद्रप्रयाग, खजान दास टिहरी, मधु भट्ट देहरादून ग्रामीण, विपिन कैथोला पौड़ी, सुनीता विधार्थी कोटद्धार, हेमंत द्विवेदी पिथौरागढ़, सुरेश जोशी अल्मोड़ा, प्रकाश रावत रानीखेत, चंदन सिंह बिष्ट चंपावत और हेमा जोशी को नैनीताल को ज़िम्मेदारी दी है। सभी जनप्रतिनिधि अनिवार्य रूप से चार नवंबर को ईगास अपने-अपने गांवों में प्रवासियों के साथ ही मनाएंगे। संयोजक और सभी प्रभारी अपने जिलों के प्रवासियों को इस दिन अपने गांवों में आने के लिए प्रेरित करेंगे। मालूम हो कि उत्तराखंड में इस दिन वर्षों से चली आ रही ईगास पर्व परंपरा को निभाया जाता है। देवभूमि में इस दौरान भैलो खेलने का रिवाज है जोकि खुशियों को एक दूसरे के साथ बांटने का माध्यम है। इस दिन रक्षा बंधन पर हाथ पर बंधे रक्षासूत्र को बछड़े की पूंछ पर बांधकर मन्नत पूरी होने के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है। बछड़े व बैलों के गले में मालाए डाल कर पूजा की जाती है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING