Connect with us

जन मुद्दे

नैनीताल बार एसोसिएशन बड़ी लड़ाई को तैयार, कहा पहले भी लड़ चुके है लड़ाई

लगातार शिफ्ट हो रहे कोर्ट के विरोध में बार एसोसिएशन के साथ ही सामाजिक संगठन भी हुए लामबंद

सीएन, नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों व समितियो संस्थानों से जुड़े लोगों ने सोमवार को बार सभागार में एक बैठक आयोजित की। बैठक में नैनीताल से लगातार शिफ्ट हो रहे कोर्ट व विभिन्न दफ्तरों को एक सुनियोजित तरीके से साजिश के तहत धीरे धीरे तराई व अन्यत्र स्थान पर भेजे जाने पर घोर विरोध दर्ज किया। कहा कि सरकार का फैसला पर्वतीय राज्य की अवधारणा के विरोध में है। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने एक स्वर में हाइकोर्ट सहित अन्य न्यायालयों व दफ्तरों की लड़ाई के लिये तैयार रहना का आह्वान सभी संगठनों ने किया। कहा कि पूर्व में भी नैनीताल जिला बार ने हाइकोर्ट के लिये बड़ी लड़ाई लड़ी है और वे आगे भी इसके लिये तैयार है। एसोसिएशन ने मंगलवार को मल्लीताल से निकलने वाले मार्च को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्य्क्ष नीरज साह, सचिव दीपक रूवाली, संजय सुयाल, वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह पाल, हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्य्क्ष सय्यद नदीम मून, नितिन कार्की, व्यापार मंडल अध्य्क्ष मारुति नन्दन साह, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, कुमाऊं विश्वविद्यालय कर्मचारी यूनियन अध्य्क्ष दीपक बिष्ट, टैक्सी यूनियन अध्य्क्ष नीरज जोशी, अधिवक्ता तरुण चंद्रा, उमेश कांडपाल, शिवांशु जोशी, मनीष कांडपाल, राजेश त्रिपाठी, किरन आर्य, व्यापार मंडल अध्य्क्ष मारुति नन्दन साह पूर्व पालिकाध्यक्ष मंटू जोशी मनीष मोहन जोशी, राजेन्द्र कुमार पाठक, राजेश चंदोला, पंकज बिष्ट, गोपाल सिंह कपकोटी, पंकज कुलौरा, बलवंत सिंह थलाल, पंकज कुमार, कैलाश ब्ल्यूटिया, संजय त्रिपाठी, अनिल बिष्ट, नवीन पंत, प्रकाश पांडेय, भरत भट्ट, हरीश भट्ट, यशवंत सिंह बिष्ट, अरुण बिष्ट, दयाकिशन पोखरिया, गिरीश बहुखंडी, अनिल हर्नवाल, सुभाष जोशी, कमल चिलवाल, मुकेश कुमार, अर्चित गुप्ता, हेम चंद्र बोरा, रमेश भट्ट, शंकर चौहान, संतोष आगरी, मोहम्मद खुर्शीद, सुनील कुमार, दीपक दानु, कमलेश बिष्ट, सरिता बिष्ट, मुन्नी आर्य, जया आर्य सहित अनेक लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल में फायर लैस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों ने खूब बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING