Connect with us

जन मुद्दे

अब निवास, आय प्रमाण-पत्रों पर नहीं लगाने होंगे अतिरिक्त दस्तावेज

अब निवास, आय प्रमाण-पत्रों पर नहीं लगाने होंगे अतिरिक्त दस्तावेज
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड की सरकार ई गवर्नेंस की दिशा में अहम कदम उठा रही है लिहाजा प्रदेश सरकार ने ज्यादातर प्रमाण पत्रों के लिए स्वप्रमाणित व्यवस्था अपनाने का फैसला लिया है। लिहाजा लोगों के जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, वारिसान तथा आय प्रमाण पत्र परिवार के डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर बिना अतिरिक्त दस्तावेज दिए मिल जाएंगे। उत्तराखंड सरकार हरियाणा सरकार की तर्ज पर स्थाई नागरिकों को नागरिक सेवाएं देने के लिए परिवार पहचान पत्र बनाने का निर्णय पहले ही ले चुकी है। इसके तहत परिवार के सभी सदस्यों का सभी विवरण के आधार पर विशिष्ट कार्ड तैयार होगा, इसका नोडल विभाग नियोजन को बनाया गया है अब आईटी बिना अतिरिक्त दस्तावेज लगाए ऑनलाइन ही मिल जाएंगे। अब तक इन प्रमाणपत्रों के लिए लोगों को तहसील में आवेदन करना पड़ता था। साथ ही सहायक दस्तावेज भी लगाने पड़ते थे अब स्वप्रमाणित व्यवस्था के तहत परिवार पहचान पत्र में दर्ज डिजिटल रिकॉर्ड से मिलान के बाद अन्य सदस्यों के प्रमाण पत्र स्वत ही जारी हो जाएंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING