Connect with us

जन मुद्दे

संविधान दिवस पर नैनीताल में लोगों ने ली शपथ

सीएन, नैनीताल। शनिवार को संविधान दिवस के अवसर पर नैनीताल के तल्लीताल दर्शन घर पार्क में बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सम्मुख झंडारोहण किया गया। मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा सहित अन्य लोगों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई गई। साथ ही शहीद मेजर राजेश अधिकारी की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर शिल्पकार सभा में संविधान दिवस पर संगोष्ठी भी की गई। जिसमें मुख्य अतिथि एससीएसटी आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा थे। इस मौके पर शिल्पकार सभा के अध्यक्ष संजय कुमार संजू, विजय कुमार, उषा कन्नौजिया, आर्य, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आंनद बिष्ट, रमेश चंद्रा, विकी राठौर, संतोष कुमार, रोहित भाटिया, हीरा लाल, बची चंद्र, राजन लाल, मनोज कुमार, संजय कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद थे। इस मौके पर मिष्ठान वितरण भी किया गया साथ ही राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING