Connect with us

जन मुद्दे

30 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना

सीएन, नैनीताल। उत्तराखंड में मैदानी इलाकों में पाले और कोहरे की वजह से शीतलहर चल रही है। ठंड की वजह से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार रुक गई है। पहाड़ों में भी लगातार तापमान कम हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 और 30 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अन्य जबरदस्त कंटेंट उत्तराखंड के 3 जिले जिनमें उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। मैदानी इलाकों में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 2 दिन रुड़की, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल के मैदानी इलाकों में 4 से 5 डिग्री से नीचे तापमान होगा और कोहरे और पाले की वजह से शीतलहर चलेगी। लिहाजा ठंड से होने वाली बीमारियों, बुजुर्गों व बच्चों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING