Connect with us

जन मुद्दे

ग्रहों की स्थिति शुभ नहीं, जानें आज का राशिफल

👇

today's Horoscope. Hillvani News

आज का राशिफल: 7 अगस्त को रविवार के दिन ग्रहों की चाल मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या राशि समेत सभी 12 राशियों को प्रभावित कर रही है। मंगल और राहु मेष राशि में हैं। शुक्र और सूर्य कर्क राशि में हैं। बुध सिंह राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। वक्री शनि मकर राशि में हैं। वक्री गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। तो आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल..अन्य जबरदस्त कंटेंट

मेष-बहुत बचकर पार करें। समय प्रतिकूल है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति करीब-करीब ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही समय कहा जाएगा। मां काली की अराधना करते रहें। शुभ होगा।
वृषभ-प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सम्‍भव है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की संभव है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। शुभ समय है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।
मिथुन-विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। बिल्‍कुल भी नहीं पहुंचा पाएंगे। जीत आपकी होगी। वे स्‍वयं नतमस्‍तक होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा चल रहा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सुखद समय कहा जाएगा। थोड़ा डिस्‍टर्बिंग रहेंगे आप। लाल वस्‍तु का दान करें।
कर्क-धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। प्रेम और संतान के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय कहा जाएगा। आने वाला समय बहुत अच्‍छा है। धैर्य से काम लें। काली वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के दर्जन भर से अधिक गांवों में संचार व्यवस्था ठप, नाराज लोगों का भारत संचार निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन

सिंह-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि कि शुभ कार्यों में खर्च होगा। गृहकलह के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। पीली वस्‍तु पास रखें।
कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं। एक अच्‍छी स्थिति है। आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं। अच्‍छी स्थिति है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ, संतान और प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्‍यम है। स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक चल रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-स्‍वास्‍थ्‍य और कोर्ट-कचहरी के मामले में अच्‍छी स्थ्‍िाति है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। निवेश से बचें। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। बाकी सारी चीजें ठीक चल रही हैं। लाल वस्‍त का दान करें।
वृश्चिक-भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्‍धता रहेगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार सही चल रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के दर्जन भर से अधिक गांवों में संचार व्यवस्था ठप, नाराज लोगों का भारत संचार निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन

धनु-मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान मध्‍यम, व्‍यापार भी अभी मध्‍यम रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
मकर-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।
कुंभ-कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्‍यापारिक लाभ मिलेगा। पिता का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। हरी वस्‍तु पास रखें।
मीन-यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। व्‍यापार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। सब कुछ अच्‍छा है। लाल वस्तु पास रखें

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING