Connect with us

जन मुद्दे

श्री राम सेवक सभा के 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के नतीजे घोषित, एक प्रत्याशी हारा

सीएन, नैनीताल। रविवार को नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा मल्लीताल के 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव प्रक्रिया तीन वर्षीय के लिए मतदान हुआ। जिसमें 15 सदस्यों ने जीत दर्ज की। 16 प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी हारा। श्री राम सेवक सभा भवन में इसके लिए आज रविवार को सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक अड़तीस सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। चार सदस्य अनुपस्थित रहे। वरिष्ठ सदस्य नवीन लाल साह का निधन हो जाने पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मतदान के बाद दोपहर 2:30 बजे से मतगणना शुरू हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण कुमार साह एवं चुनाव अधिकारी भुवन बिष्ट ने मतगणना के बाद कैलाश जोशी, ललित मोहन साह, राजेंद्र बजेठा, मनोज साह, विमल चौधरी, जगदीश बवाड़ी, चंद्रप्रकाश शाह, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अशोक साह, भीम सिंह कार्की, आलोक चौधरी, बिमल कुमार साह, मनोज जोशी सहित पंद्रह प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया। तीन दिन के भीतर चुने गए पंद्रह कार्यकारिणी सदस्यों में से संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष एवं प्रबंधक आदि पदाधिकारियों की घोषणा कार्यकरिणी की बैठक के बाद होगी। चुनाव सम्पन्न कराने में पर्यवेक्षक डा. ललित तिवारी एवं पर्यवेक्षक हरीश सिंह राणा उपस्थित रहे। श्री राम सेवक सभा भवन में सुबह मतदान से पहले प्रत्याशियों के सामने मतपत्र पेटी सील की गई। यह चुनाव 3 वर्ष के लिए मान्य होंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING