Connect with us

जन मुद्दे

एसएनसीएफ ने पर्यावरण दिवस पर नैनीताल सहित 14 स्थानों में चलाया स्वच्छता अभियान

सीएन, नैनीताल। विश्व पर्यावरण दिवस में भागीदारी लेने हेतु, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (एसएनसीएफ), संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा द्वारा 10,000 स्वयंसेवकों के साथ मिलकर देश के 7 राज्यों के 14 पर्वतीय स्थलोें पर व्यापक स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य सभी को पर्यावरण संकट के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित करना है। जिन स्थानों पर गर्मियों के मध्य पर्यटकों की भारी भीड़ होती है, उन्हीं स्थानों पर इस अभियान का आयोजन किया जायेगा। वर्तमान समय में हमारी पृथ्वी ग्लोबल वार्मिंग के संकट से जूझ रही है, ऐसे समय में हमें वृक्षारोपण जैसे अभियानां की नितांत आवश्यकता है ताकि पर्यावरण का संतुलन बनाया जा सके।इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वीडन को “ओनली वनक्ष अर्थ” शीर्षक, 2022 की वैश्विक महामारी के रूप में घोषित किया गया है। पर्यावरण संकट के मध्य जहां प्रदूषण से निपटने के लिए पूरी दुनिया एक साथ आ रही है वहां ऐसे समय में संत निरंकारी मिशन के हजारों स्वयंसेवक अपनी खाकी वर्दी और संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की नीली टी-शर्ट व टोपी में भक्तों एवं संबंधित शहरों के निवासियों संग मिलकर वृक्षारोपण और स्वच्छता का अभियान चलाएंगे। इसके साथ ही जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला का भी निर्माण करेंगे। इन सभी 14 स्थलों उत्तराखंड के मसूरी, ऋषिकेश, लैंसडाउन और नैनीताल में; शिमला, हिमाचल प्रदेश में; महाराष्ट्र में महाबलेश्वर, पंचगनी, खंडाला, लोनावाला और पन्हाला; गुजरात में सपुतारा; कर्नाटक में नंदी हिल्स; राजस्थान में माउंट आबू और सिक्किम में गंगटोक जैसे स्थानों पर आयोजन हुआ। इसी क्रम में नैनीताल शहर के फ़्लैट्स मैदान व माल रोड में भी कार्येक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ नैनीताल के विधायक सरिता आर्य व दिल्ली से आये संत निरंकारी मिशन के सेवादल संचालक ओम प्रकाश निरंकारी स्योंकुत रूप वृक्ष लगा के किया गया। यह कार्येक्रम प्रातः 9 बजे से शुरू हुआ। जिसमें सभी स्वयंसेवक एकत्रित हुए और दोपहर 12:30 बजे तक इसका समापन हुआ। अभियान से पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना से करि गयी। मिशन के युवा स्वयंसेवक प्लास्टिक प्रदूषण की थीम पर नुक्कड़ नाटिकाओं (नुक्कड़-नाटक) का आयोजन किया और लोगों को पर्यावरण संकट के प्रति जागरूक कर। नो प्लास्टिक यूज/बीट एयर पॅाल्यूशन/स्वच्छता और वृक्षारोपण के इस संदेश पर जोर देने के लिए सभी स्वयंसेवक तख्तियां एवं बैनर का उपयोग मानव श्रृंखला बनाने में करा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागी पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ भी ली गयी। संत निरंकारी मिशन 2014 से ही संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण कार्यक्रम की थीम पर ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मना रहा है।इस कार्येक्रम में नैनीताल विधायक सरिता आर्य जी ने मिशन प्रशंसा की। इस पर्यावरण दिवस के मौके पर उन्हीने कहा कि ये मिशन मानव सेवा के लिए निरंतर आगे रहता है और ये निस्वार्थ मानव सेवा के माध्यम के साथ प्रयास रथ रहता है। ओर इस मिशन का कोटि कोटि धन्यवाद करते है कि आज इस पर्यवरण दिवस पर पूरे नैनीताल की सफाई करके सुंदरता प्रदान की।दिल्ली से आये निरंकारी सेवादल के संचालक ओ पी निरंकारी जी ने बताया कि निरंकारी मिशन निरंतर आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ मानवता की सेवा में स्वयं को प्रतिपल समर्पित कर रहा है। वर्तमान में मिशन देश के अग्रणी रक्तदान करने वाले स्वयंसेवी संगठनों में से एक है। सन् 1986 से लेकर अब तक 7,225 रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं और 12 लाख यूनिट रक्तदान किया जा चुका है। मानव कल्याण हेतु संत निरंकारी मिशन द्वारा देशभर में चार अस्पताल, 102 औषधालय और 4 रोग प्रयोगशालाएं चल रही हैं जो धर्मार्थ के लिए कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त चार अस्पतालें दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और आगरा में स्थित हैं जबकि औषधालय समूचे देश में व्याप्त हैं। लोक कल्याण पर आधारित सेवाएं जैसे मोतियाबिंद सर्जरी, स्वास्थ्य जांच, हृदय जांच, एनीमिया नियंत्रण आदि के लिए शिविर भी आयोजित किये जाते है जिनसे आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के 20 लाख से अधिक लोग हर वर्ष इलाज करवाकर लाभान्वित हो रहे हैं। रक्त की आपूर्ति करने के लिए मिशन का प्रथम ब्लड बैंक मुंबई के विले पार्ले में स्थित है। इसी क्रम में नैनीताल जिले के जोनल इंचार्ज प्रताप सिंह चौधरी ने बताया कि कल्याणकारी गतिविधियों के अंतर्गत संत निरंकारी मिशन द्वारा दिल्ली एवं देश के अन्य हिस्सों में दो कॉलेज और 18 स्कूल चलाए जा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विधवाओं और अन्य जरूरतमंद महिलाओं के लिए 45 सिलाई सेंटर और कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र भी चलाये जा रहे हैं। युवाओं को संगीत, कंप्यूटर प्रशिक्षण और संचार कौशल जैसे विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से भी सशक्त बनाया जा रहा है। संत निरंकारी मिशन द्वारा दशकों से वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। मिशन द्वारा प्रत्येक वर्ष 23 फरवरी को बाबा हरदेव सिंह के जन्म दिवस पर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया जाता है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING