Connect with us

उत्तराखण्ड

22 जनवरी को सरकारी प्रतिष्ठानों में छुट्टी करना निंदनीय : कैलाश जोशी

एम्स जैसा अस्पताल आधे दिन के लिए बंद कर दिया जाना संवेदनहीनता की पराकाष्ठा 

संवाददाता, नैनीताल। भाकपा (माले) नगर सचिव कैलाश जोशी ने 22 जनवरी को केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा सरकारी प्रतिष्ठानों में छुट्टी किया जाने को  निंदनीय करार दिया है। उन्होंने कहा कि एक धार्मिक आयोजन के लिए पूरे सरकारी तंत्र को झोंक देना और पूरे देश के कामकाज को रोक देना कतई स्वीकार्य नहीं हो सकता। एम्स जैसा अस्पताल जहां लोगों को दिखाने के लिए महीनों नंबर लगाना पड़ता है, उसे भी आधे दिन के लिए बंद कर दिया गया। यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। सिर्फ सत्ताधारी पार्टी के राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए गंभीर रोगों के मरीजों का जीवन तक खतरे में डाल दिया गया है। एक धर्म विशेष के आयोजन में, जिसके राजनीतिक निहितार्थ स्पष्ट हैं, में जिस तरह से तमाम प्रशासनिक अधिकारियों और संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्तियों ने स्वयं को लगाया हुआ है। वह पूरी तरह से संविधान विरुद्ध है। लोक सेवकों और प्रशासनिक अफसरों का दायित्व है कि वह निष्पक्ष और निरपेक्ष हो कर काम करें। एक धर्म विशेष के आयोजन के प्रति उनका पूरी तरह से झुक जाना बाकी धर्मावलम्बियों के मन में उनके प्रति संदेह का भाव उत्पन्न करेगा। इसलिए 22 जनवरी की छुट्टी को रद्द किया जाना चाहिए। अस्पतालों में तो यह छुट्टी किसी सूरत में नहीं होनी चाहिए। धार्मिक आयोजन की आड़ में मंहगाई, बेरोजगारी, मजदूर, किसानों के मसले, अर्थव्यवस्था की बदहाली जैसे वास्तविक सवालों पर से ध्यान कतई नहीं हटना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर की शुरुआत, लोकभवन नैनीताल में राज्यपाल को ईआरओ उपलब्ध कराए गणना फॉर्म
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING