Connect with us

उत्तराखण्ड

65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुराचार, आरोपी फरार

सीएन, सितारगंज। एक बहशी युवक द्वारा 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है । सितारगंज पुलिस को दी गई तहरीर में शादियों में बर्तन धोकर गुजारा करने वाली वृद्धा द्वारा लगाए आरोपों के अनुसार 14 अप्रैल की शाम खुद को विरेंद्रनगर टॉवर के पास का निवासी बता रहा 35 वर्षीय अज्ञात युवक बाइक से आया। उसके साथ उसकी जान-पहचान की दो महिलायें भी थी। जान-पहचान की महिलाओं के कहने पर वह आरोपित अज्ञात युवक के साथ बाइक में सवार होकर चल दी। वह उसे पीलीभीत रोड पर चीनी मिल क्षेत्र के पास खेतों की ओर ले गया और वहां एक झोपड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद भी आरोपित उसे दूसरे स्थान पर ले जाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे मजदूरों के आने के कारण वह उसे छोड़कर फरार हो गया। मजदूरों ने घायल महिला को यूपी की सीमा के गांव तक पहुंचाया। पीड़िता ने पुलिस को आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रभावित दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचा जिला प्रशासन, लाहुर-मिकिला-खलपट्टा सड़क की खराब स्थिति पर डीएम सख्त, निर्माण गुणवत्ता की होगी जांच
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING