Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : बिस्तर में सो रहे युवक की सांप के डसने से मौत

सीएन, देहरादून। सेलाकुई के शिवनगर में अपने कमरे में सो रहे एक युवक को सांप ने डस लिया। परिजनों को जब इसका पता चला तो वह उसे सहसपुर अस्पताल ले गए। जहां से हालत गंभीर होने के बाद उसे दून अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सांप कॉमन क्रेत प्रजाति का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अनुराग पुत्र सुरेंद्र साहनी, निवासी शिवनगर बस्ती सेलाकुई अपने कमरे में सोया हुआ था। रात को करीब एक बजे उसे पैर पर किसी चीज के काटने का अहसास हुआ। उसने लाइट जलाई तो उसे सांप दिखा। जिसके बाद उसने परिजनों को जगाया। परिजन उसे तत्काल बाइक से सहसपुर चिकित्सालय ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे दून अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। युवक को अस्पताल ले जाने के बाद परिजनों ने उस कमरे का दरवाजा बंद कर दिया था, जिसमें सांप था। सुबह वन विभाग को फोन किया तो सांप कमरे में ही मौजूद मिला। जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। उधर, सर्पमित्र आदिल मिर्जा ने बताया कि युवक को काटने वाला सांप कॉमन क्रेत प्रजाति का था। यह सांप सबसे बिषैला होता है। यह चारपाई और बिस्तर में जाकर हमला करता है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING