Connect with us

उत्तराखण्ड

बारिश के बाद भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे बंद, जगह-जगह फंसे यात्री

बारिश के बाद भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे बंद, जगह-जगह फंसे यात्री
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में हो रही बारिश मुसीबत बनती जा रही है। बारिश के बाद भूस्खलन से कई सड़कें बंद हो रही हैं, जिससे यात्री जगह-जगह फंस गए। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान नगुण बाईपास के पास मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ है। जिससे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के दोनों ओर कावंड़ियों व अन्य लोगों के वाहन जाम में फंस गए है। सूचना के बाद बीआरओ की टीम मार्ग खोलने के लिए रवाना हो गई है। बंद सड़कों को खोलने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। लेकिन, खराब मौमस और पहाड़ाें पर लगातार हो रही बारिश से नोडल एजेंसी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस की ओर से कुछ रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। बीते दिन दोपहर में सम्राट होटल के पास बंद ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग दस घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया। इसके बाद यहां सड़क खुलने की इंतजार कर रहे यात्री एवं स्थानीय लोगों ने रात दस बजे बाद देहरादून, हरिद्वार और अन्य जगहों के लिए प्रस्थान किया। शनिवार को सम्राट होटल के पास बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे दस घंटे बाद खोला गया। एनएच लोनिवि, प्रशासन एवं पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई न होने से सड़क मार्ग को खोलने में विलम्ब हुआ। 3 बजे बाद जाकर प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग हरकत में आया। आपदा प्रबंधनं अधिकारी नंदन सिंह रजवान ने स्वयं के वाहन से यात्रियों को पानी मुहैया कराया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING