Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा जिला पंचायत सदस्यों को ही नहीं अपने अध्यक्ष पर भरोसा

जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कुर्सी खतरे में आई
सीएन, रुद्रप्रयाग।
14 जिला पंचायत सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए शपथ पत्र के बाद रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी खतरे में आ गई है। असंतुष्ट सदस्यों ने डीएम को मिलकर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर शपथ पत्र सौंपा है। डीएम से मिले सदस्यों ने दावा किया कि 3 और सदस्य भी उनके साथ हैं ऐसे में जिला पंचायत के कुल 18 सदस्यों वाले सदन में 17 सदस्य अध्यक्ष के खिलाफ हैं। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष अमरदेई शाह भाजपा समर्थित हैं। अविश्वास जताने वाले सदस्य भी भाजपा के बताए जा रहे हैं। जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी के नेतृत्व में 14 सदस्यों ने हस्ताक्षर युक्त शपथ पत्र डीएम को सौंप कर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की है। जिपं सदस्य गणेश तिवारी ने कहा कि इसमें चार बीजेपी के सदस्य शामिल हैं। शपथ पत्र में जिपं सदस्य सविता भंडारी, रीना बिष्ट, भूपेन्द्र लाल, मंजू सेमवाल भाजपा के अधिकृत सदस्य हैं। जबकि जिपं उपाध्यक्ष सुंमत तिवारी, बबीता देवी, गणेश तिवारी, विनोद राणा, रेखा देवी, कुसुम देवी, कुलदीप सिंह, नरेन्द्र समेत दो अन्य सदस्य के हस्ताक्षर है। ज्ञापन में सदस्यों ने जिपं अध्यक्ष पर मनमाने ढंग से काम करने का आरोप लगाया है। हाल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्तियां, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं में घोड़े खच्चर की गद्दी के कार्य को लेकर अनुमोदन न करने आदि आरोप लगाए हैं। इस बीच जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा है कि कोई वित्तीय अनियमितता या अन्य मामले का आरोप है तो वह सिद्ध किया जाना चाहिए। कुछ सदस्य नाराज हो सकते हैं किंतु नाराजगी को लेकर उनसे सदन में कभी किसी ने बात नहीं की गई।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING