Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने किया खुलासा : बीजेपी वर्कर्स को जल्द बांटें जाएंगे दायित्व

कुछ संवैधानिक पदों को छोड़कर बाकी लगभग 115 पद पिछले एक साल से खाली
सीएन, देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को विभिन्न निगम, आयोग और परिषदों में जल्द दायित्व बांटें जाएंगे। हालांकि, इससे पहले संगठन से भी राय-मशविरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी जरूरी पद रिक्त हैं, उनमें पार्टी के समर्पित सिपाहियों की जगह दी जाएगी। स्वाभाविक है कि इससे सरकार के कामों में और तेजी आएगी। कैबिनेट में रिक्त तीन पदों को भरने के सवाल पर सीएम धामी बोले कि इस पर पार्टी हाईकमान को फैसला लेना है। जब भी उचित समय आएगा, कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस संकेत से माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में अभी कुछ वक्त लग सकता है। उधर, मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मंत्रि परिषद विभाग ने विभिन्न निगम, आयोग और परिषदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ ही सदस्यों के रिक्त पदों का ब्योरा जुटा लिया है। कुछ संवैधानिक पदों को छोड़कर बाकी लगभग 115 पद पिछले एक साल से खाली हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय ने अभी यह सूची नहीं मांगी गई है, लेकिन विभाग ने ऐहतियात के तौर पर तैयारियां कर दी हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING