Connect with us

उत्तराखण्ड

भलयूटी में नौ दिवसीय श्रीमद् देवीभागवत का शोभा यात्रा के साथ समापन

सामूहिक निःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में दर्जन भर से ज्यादा बटुकों ने जनेऊ धारण किया
सीएन, नैनीताल।
ज्योलीकोट के ग्राम भलयूटी स्थित देवी मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवीभागवत आयोजन का समापन हवन पूर्णाहुति शोभा यात्रा समापन कथा व्यास पूजा और भंडारे प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान सामूहिक निःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में दर्जन भर से ज्यादा बटुकों का जनेऊ धारण किया गया। व्यास हरिओम शास्त्री ने समापन प्रवचन करते कहा कि धार्मिक आयोजन सामाजिक एकजुटता और आपसी सहयोग को सुदृढ़ करते हैं साथ ही धार्मिक आस्था को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने धार्मिक, सांस्कृतिक, संस्कारों को जीवित रखने का आह्वान भी किया। इससे पूर्व भक्तिमय माहौल में पारम्परिक परिधानों और बैंड बाजे के साथ मंदिर परिसर से ज्योलीकोट बाजार तक शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। धार्मिक अनुष्ठान में संजय सती, कैलाश जोशी, कल्याण सिंह, संगीतमय प्रस्तुति में रमेश जोशी कमल जोशी, नरेश चमियाल, नवीन तिवारी, गोविंद जोशी, व्यस्था बनाने में पूरन कांडपाल, नंदन सिंह बोरा, मंजू कांडपाल, पूरन जोशी, ग्राम प्रधान रजनी रावत, नरेंद्र रावत, पुष्पा जोशी, पुष्कर बरगली, गीता गुरुरानी, मंजू बोरा, देवेंद्र बरगली, श्याम सिंह, बर्गली, पूनम बोरा, प्रेमा बर्गली, चंपा बर्गली, गोविंद बोरा, कुंदन लाल वर्मा, मोहन पडियार,पारस बरगली, नंदन पडियार जलज बिष्ट सहित तमाम युवाओं, भजन कीर्तन में महिला मंडल द्वारा सहयोग किया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING