Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में इंडियन फारेस्ट सर्विस अधिकारियों के हुए बंपर तबादले

उत्तराखंड में इंडियन फारेस्ट सर्विस अधिकारियों के हुए बंपर तबादले

सीएन, देहरादून। प्रदेश में चुनावी आचार संहिता से ठीक पहले इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारियों की तबादले से जुड़ी बड़ी सूची जारी की गई है. खास बात यह है कि इस सूची में राज्य भर के कई डीएफओ बदले गए हैं. तबादला सूची में वन विभाग के मुख्यालय से लेकर फील्ड तक के अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है. अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पांडे को एडिशनल प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर फॉरेस्ट वन्य जीव उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह मुख्यालय में तैनात निशांत वर्मा से विभिन्न जिम्मेदारियां वापस ले ली गई है और अब उन्हें प्रभारी नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी दे दी गई है. देहरादून के डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी के प्रमोशन के बाद उन्हें देहरादून के डीएफओ पद से हटाकर अपर निदेशक वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी भेजा गया है. दीप चंद्र आर्य को पश्चिमी व्रत से हटाते हुए कार्य योजना अधिकारी हल्द्वानी बनाया गया है. पंकज कुमार को निदेशक नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व की जिम्मेदारी दी गई है. आकाश वर्मा को वन विकास निगम से वापस बुलाते हुए उन्हें वन संरक्षक गढ़वाल की जिम्मेदारी दी गई है. विनय भार्गव को यमुना व्रत से हटाया गया है उन्हें वन संरक्षक पश्चिमी वृत की जिम्मेदारी मिली है. मयंक शेखर झा को क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तराखंड वन विकास निगम भेजा गया है. अब तक वह चकराता में डीएफओ की जिम्मेदारी देख रहे थे. कोको रोसे को वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं व्रत भेजा गया है. उनसे उपनिदेशक जायका की जिम्मेदारी वापस ली गई है. कहकशा नसीम को वन संरक्षक यमुना व्रत की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. नीरज कुमार को देहरादून का डीएफओ बनाया गया.
वैभव कुमार को मसूरी के डीएफओ पद से हटाते हुए उन्हें हरिद्वार का डीएफओ बनाया गया. अमित कंवर को नरेंद्र नगर डीएफओ से हटाते हुए मसूरी का डीएफओ बनाया गया है.
जीवन मोहन को डीएफओ नरेंद्र नगर बनाया गया है, अब तक वह डीएफओ पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी देख रहे थे.
आशुतोष सिंह को पिथौरागढ़ का डीएफओ बनाया गया है. उनसे डीएफओ कालागढ़ की जिम्मेदारी वापस ली गई है.
हिमांशु बागड़ी को डीएफओ तराई पूर्वी वन विभाग की जिम्मेदारी मिली. उपवन संरक्षक अभिमन्यु को डीएफओ चकराता और उपनिदेशक गोविंद वन्य जीव पशु विहार की जिम्मेदारी दी गई. कल्याणी को रुद्रप्रयाग का डीएफओ बनाया गया. महातिम यादव को उपनिदेशक राजाजी नेशनल पार्क की जिम्मेदारी मिली मिली. कुंदन कुमार को उप वन संरक्षक अनुसंधान की जिम्मेदारी दी गई. अभिलाषा सिंह को उपनिदेशक उत्तराखंड वन प्रशिक्षण अकादमी भेजा गया.
उमेश चंद्र तिवारी को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग की जिम्मेदारी दी गई.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 02 अगस्त 2026 का राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों के बिजनेस में राहत मिलेगी, जॉब में आपका परफॉर्मेंस बेहतर रहेगा  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING