उत्तराखण्ड
हल्द्वानी निगम प्रशासन पर एक वर्ग विशेष के लोगों को उजाङने की साजिश रचने का आरोप
सीएन, हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे जियाउद्दीन कुरैशी ने नगर निगम प्रशासन पर एक वर्ग विशेष के लोगों को उजाङने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। कहा है कि नगर निगम की इस पक्षपात पूर्ण रवैए के खिलाफ सङक पर उतरेंगे
यहां जारी एक बयान में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष श्री कुरैशी ने कहा कि पूरे शासनादेश पढ़ने के बाद एक बात तो साफ हो चुकी के नगर निगम हल्द्वानी नहीं चाहती कि मुस्लिम आबादी का विकास हो और उनके साथ भी देश के आम नागरिक जैसा व्यवहार हो। सोची समझी साजिश के तहत जिला प्रशासन मुस्लिम आबादी को खत्म करना चाहता है। सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रखना चाहता है। जिसकी हम निंदा करते हैं। इसके विरोध में अपना कड़ा विरोध दर्ज कराएंगे। इसके लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगे। कहा कि गरीब समाज को सरकार की इस घिनौनी साजिश का शिकार नहीं होने देंगे। इसके लिए सभी को एकजुट किया जाएगा।
















































