Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में हिंसक वन्य जीवों का तांडव जारी, गुलदार डेढ़ वर्षीय बच्ची को घर से उठाकर ले गया

सीएन, कोटद्वार। उत्तराखंड में हिंसक वन्य जीवों का तांडव जारी है। हर रोज किसी भी स्ड़ीथान से मनहूस खबरें आना बदस्तूर जारी हैं। सरकार व जिम्मेदार विभाग पिंजरे लगाने व मुआवजा मुंह में मार देने तक ही सीमित है।अब पौड़ी जिले के लैंसडौन तहसील क्षेत्र में जयहरीखाल की ग्राम पंचायत बरस्वार में शनिवार देर रात गुलदार डेढ़ वर्षीय बच्ची को घर से उठाकर ले गया। बच्ची का शव जंगल से बरामद किया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना मिलते ही वन विभाग के साथ ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। यह घटना शनिवार देर शाम करीब सात बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम बरस्वार निवासी जितेंद्र कुमार की डेढ़ वर्ष की बेटी घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान गुलदार ने हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की तरफ चला गया। परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद बच्ची जंगल में पड़ी मिली। ग्रामीण उसे पास के अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही लैंसडौन रेंज के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएफओ लैंसडौन जीवन मोहन ने बताया कि एक टीम क्षेत्र में गश्त पर लगा दी गई है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सवाल दर सवाल यह है कि आखिर वन्यजीव व मानव संघर्ष कब थमेगा। कब तक आदमखोर बेखौफ वारदात करते रहेंगे। सरकार के पास भाषण व सलाह देने के अलावा कोई ठोस नीति है या नही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ मंदिर के मंत्रोच्चार के साथ खुले कपाट, हर हर महादेव के जयघोष के बीच गूंज उठा धाम, सीएम धामी भी रहे मौजूद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING