Connect with us

उत्तराखण्ड

बागेश्वर में भी जन सेवा दिवस को उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया, लगे स्टाल

सीएन, बागेश्वर। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन सेवा दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने रिवन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान,लगभग तीस से अधिक रेखीय विभागों ने अपने विभागीय स्टॉल स्थापित किए,और नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों को चेक वितरण व कृषि यंत्र, उपकरण, दवाइयां, बीज आदि वितरित किए गए। साथ ही चिकित्सा शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। और डॉक्टरों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया। राज्य स्तर देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम को बागेश्वर में सजीव प्रसारण के माध्यम से देखा गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष पुस्तक का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढ़िया ने जिले के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम सभी को पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। विधायक ने सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को लगातार आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे है। सड़क,शिक्षा,स्वास्थ हो या फिर रोजगार देने की बात हो उन्होंने हर क्षेत्र को आगे बढ़ाना का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज कार्यक्रम में जन सैलाब उमड़ा है, वह प्रत्यक्ष प्रमाण है कि प्रदेश सरकार लोगों के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अपने संबोधन में शहीद दिवस का महत्व भी रेखांकित किया और कहा कि यह दिन उन वीर सपूतों को याद करने का है,जिन्होंने देश की आन,बान और शान के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अपने संबोधन में सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि नकल विरोधी कानून के लागू होने से बीस हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ हो रही है। राज्य में सशक्त भू-कानून और यूसीसी जैसे प्रावधान लागू कर सामाजिक समरसता स्थापित करने का प्रयास किया गया है। जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे अभिनव प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बागेश्वर को हैली सेवा से जोड़ा गया है जो देहरादून व हल्द्वानी के लिए संचालित हो रही है। इससे स्थानीय लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में औषधीय सघन खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। आँकाक्षी ब्लाक कपकोट में औषधीय पौधों की खेती की शुरुआत की है। जिससे किसानों की आर्थिकी मजबूत हो रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में उद्यानीकरण के साथ ही मत्स्य उत्पादन भी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाओं पर भी जोर दिया जा रहा है।त्ररविवार को जिला मुख्यालय में जन सेवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता बागेश्वर विधायक पार्वती दास ने की। अपने संबोधन में विधायक ने सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया। और सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं सफलताओं के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत प्रशासक बसंती देव ने राज्य सरकार के विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य विकास के क्षेत्र में निरन्तर आगे बढ़ रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबंत सिंह भौर्याल ने अपने सम्बोधन में सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में चहुमुंखी विकास हो रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल,एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के,सीडीओ आरसी तिवारी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रशासक ब्लॉक कपकोट गोविंद सिंह दानू,बागेश्वर पुष्पा देवी,अध्यक्ष नगर पंचायत कपकोट गीता ऐठानी,जिलाध्यक्ष भाजपा प्रभा गढ़िया,महामंत्री संजय परिहार,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा/चेयरमैन रेडक्रॉस अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण,कुंदन परिहार,मनोहर राम, विक्रम शाही,दलीप खेतवाल,वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा,रमेश पर्वतीय घनश्याम जोशी, संजय शाह जगाती,दीपा आर्या,एडीएम एनएस नबियाल,एसडीएम मोनिका,पीडी शिल्पी पंत,डीडीओ संगीता आर्या,जिला सेवायोजन अधिकारी पीसी गोस्वामी समेत अन्य अधिकारी, स्वंय सहायता समूह की महिलाएं व भारी संख्या में आमजनता मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पीएम का देवभूमि में स्वागत चार वर्ष पूरे होने के जश्न में जनता के असली सवाल दबाए नहीं जा सकते : यशपाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING