Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में मंगलवार को पारा 26 डिग्री चढ़ा, गुरूवार को तेज वर्षा होने की संभावना

दिल्ली में अगले दो दिनों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, 20 से दो दिन तक बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
सीएन, दिल्ली/देहरादून/नैनीताल।
दिल्ली में लू की चपेट का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत देने वाली खबर सामने आई है। राज्य में अगले दो दिनों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। ये जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को दी। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं 20 व 21 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने आदि को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। 22 व 23 को बारिश में कमी आएगी। नैनीताल का मौसम मंगलवार को गर्म रहा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। अलबत्ता बुधवार को भी मौसम सूखा रहेगा और गर्मी की हल्की तपिश बनी रहेगी। गुरुवार को मौसम बदलने जा रहा है। बारिश की संभावना 30 फीसद रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, “आमतौर पर हल्की बारिश या बूंदा बांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि अधिकतम तापमान मंगलवार को 42.0 डिग्री सेल्सियस रहने और बुधवार को 41.0 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।” आईएमडी ने 19-21 अप्रैल के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की है। सोमवार को शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 37.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं 20 व 21 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने आदि को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। 22 व 23 को बारिश में कमी आएगी। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, अल्मोड़ा, चम्पावत, बागेश्वर व नैनीताल जिलों के लिए सामान्य से अत्यंत अधिक तापमान का रेड अलर्ट जारी किया है। 20 व 21 को राज्य के पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने व उसके बाद कमी की संभावना है। सोमवार से राज्य में 20 अप्रैल तक अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचने की संभावना है। नैनीताल का मौसम मंगलवार को गर्म रहा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। अलबत्ता बुधवार को भी मौसम सूखा रहेगा और गर्मी की हल्की तपिश बनी रहेगी। गुरुवार को मौसम बदलने जा रहा है। बारिश की संभावना 30 फीसद रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है। सिर्फ एक दिन के लिए मौसम राहत देने वाला होगा। इसके बाद मैदानी भागों में प्रचंड गर्मी जारी रहेगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING