Connect with us

उत्तराखण्ड

बस हादसा : शिवराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ से की बात

शव लेने दो बजे देहरादून जौलीग्रांट पहुंचेगा सेना का विमान
सीएन, देहरादून।
हरिद्वार से यमुनोत्री जा रही चारधाम यात्रियों से भरी बस रविवार शाम 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से घटना के तुरन्त बाद बात हुई थी और उन्होंने तत्काल सुरक्षा और बचाव का कार्य शुरू कर दिए थे। मैं भी रात को बारह बजे देहरादून पहुंच गया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने घटनास्थल पर पहुंच कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष नारजगी व्यक्त की और कहा कि जहां घटना हुई वहां सड़क बहुत संकरी है। इसका चौड़ीकरण किया जाए। सीएम धामी और शिवराज सिंह चौहान ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान उन यात्रियों से भी मिले जो दूसरी बस में सवार थे। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि रक्षा मंत्री से हवाई जहाज मांगा गया है जो दो बजे तक जौलीग्रांट पहुंच जाएगा। उसके बाद सभी शवों को खजुराहो एयरपोर्ट पर उतारा जाएगा। वहां गाड़ियों की व्यवस्था की गई ताकि शवों को उनके घर तक पहुंचाया जा सके। सीएम पुष्कर सिंह धामी और शिवराज सिंह चौहान घटनास्थल पर गए। दोनों यहां अधिकारियों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। सीएम शिवराज देर रात देहरादून पहुंचे थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING