Connect with us

उत्तराखण्ड

अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न गलत

उपनल से नियुक्त कर्मचारी हो नियमित : सुमित हृदयेश
सीएन, हल्द्वानी।
कांग्रेस के हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश ने कहा है कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना नहीं है। हल्द्वानी में नगर निगम अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों को परेशान करने पर तुला है। वहीं किसी विभागों में अस्थाई रुप से कार्यरत कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। यहां जारी एक बयान में कांग्रेस विधायक ह्रदयेश ने कहा कि उपनल या अन्य किसी भी एजेंसी के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के साथ अब न्याय होना चाहिए। नियमितीकरण की मांग को साकार कर उन सभी को राहत देनी चाहिए। पिछली भाजपा की सरकार द्वारा उक्त कर्मचारियों से जो वादे किए थे वो वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा हर हाल में पूर्ण होने चाहिए।
कहा कि कल सदन में महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण को सुन कर भाजपा सरकार की आगामी नीतियों को जाना और उस मे उक्त कर्मचारियों को लेकर कोई भी जिक्र ना होना व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए निराशाजनक है। सरकार से अनुरोध किया कि नियमतिकरण की प्रकिया अविलंब शुरू कर सभी कर्मचारियों को राहत दें अन्यथा कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक सभी कर्मचारियों की आवाज को मजबूती देगी। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर आजकल हल्द्वानी में अनावश्यक रूप से आम और खास हर किसी को परेशान किया जा रहा है। यह निंदनीय है। अतिक्रमण रोकना नगर निगम का मुख्य कार्य होता है। इसके बाद भी अतिक्रमण होना नगर निगम की असफल कार्यप्रणाली का जीवंत उदाहरण है। नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण को संरक्षण देकर पहले तो अतिक्रमण करवाया जाता है फिर किसी दवाब में आकर उक्त अतिक्रमण को हटाने के लिए तोड़फोड़ करके उन लोगों को बेरोजगार किया जाता है जिन लोगों से पहले अवैध रूप से रुपये लेकर अवैध निर्माण करवाया होता है।
नगर निगम द्वारा किसी भी व्यक्ति या परिवार के साथ इस प्रकार का कृत्य अमानवीय है। अतिक्रमण हटाने से पहले नगर निगम को अपनी कार्यप्रणाली को सुधारना चाहिए। अवैध संरक्षण से होने वाले अवैध निर्माणों को रोकना चाहिए तथा अतिक्रमण ढहाने से पहले सभी लोगो के रोजगार की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। कहा कि मेरी पूर्ण संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ है और उन सभी के रोजी रोटी के लिए मैं हर संभव कार्य करूँगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING