Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल के अधिवक्ता आलोक मेहरा उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए जज नियुक्त

नैनीताल के अधिवक्ता आलोक मेहरा उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए जज नियुक्त
सीएन, नैनीताल।
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय न्याय एवं विधि मंत्रालय ने अधिवक्ता आलोक मेहरा को उत्तराखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त किए जाने पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। देश के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आलोक मेहरा को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट के जरिए जानकारी दी। बता दें कि आलोक मेहरा को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की संस्तुति सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने अक्टूबर 2023 में की थी। 15 माह से यह मामला लंबित था। आज 12 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद उन्हें जज नियुक्त करने के आदेश जारी हुए हैं। नवनियुक्ति न्यायाधीश आलोक मेहरा उत्तराखंड हाईकोर्ट की स्थापना के समय से ही हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं। वे सिविल और राजस्व समेत संवैधानिक मामलों के जानकार हैं। फरवरी 1972 में नैनीताल में जन्मे आलोक मेहरा के पिता स्व. गोपाल सिंह मेहरा जाने माने अधिवक्ता रहे हैं। उन्होंने नैनीताल जिला अदालत में करीब 63 साल वकालत की और उत्तराखंड बार काउंसिल के संस्थापक सदस्य रहे हैं। उनकी माता धना देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धारचूला के प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके दादा स्व. धर्म सिंह मेहरा नैनीताल राजस्व विभाग में अहम पद पर रहे हैं। नवनियुक्ति न्यायाधीश आलोक मेहरा की हाईस्कूल तक की शिक्षा नैनीताल के सेंट जोसेफ कॉलेज और इंटरमीडिएट की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज नैनीताल से हुई है, जबकि स्नातक और स्नातकोत्तर उन्होंने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से किया। लॉ की पढ़ाई उन्होंने 1998 में कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से की है, 1999 में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में उनका पंजीयन हुआ। आलोक मेहरा ने अपनी वकालत की शुरुआत नैनीताल जिला अदालत से की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आप्रेशन प्रहार : 129 नशीले इंजेक्शन सहित शातिर धरा, नशे में वाहन चलाने वाले 08 गिरफ्तार, 14 वाहन सीज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING