Connect with us

उत्तराखण्ड

एसडीजी रैंकिंग : राज्य में नैनीताल जनपद ने 80 अंकों के साथ प्राप्त किया प्रथम स्थान

एसडीजी रैंकिंग: राज्य में नैनीताल जनपद ने 80 अंकों के साथ प्राप्त किया प्रथम स्थान
सीएन, नैनीताल।
नीति आयोग द्वारा जारी एसडीजी इंडिया इंडेक्स रैंकिंग वर्ष 2023-24 में उत्तराखण्ड राज्य पूरे देश में 79 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर आया है। जनपदों में आपसी प्रतिस्पर्धा बनाए रखने हेतु उत्तराखंड नियोजन विभाग द्वारा जनपदवार एसडीजी रैंकिंग तैयार की गई है। उक्त क्रम में सीपीपीजीजी द्वारा वर्ष 2023-24 हेतु जारी जनपदवार एसडीजी रैंकिंग में उत्तराखंड राज्य में नैनीताल जनपद ने 80 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिस हेतु मुख्य सेवक सदन देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नैनीताल जिले के मुख्य विकास अधिकारी अशोक पांडे को पुरस्कार प्रदान किया तथा बधाई देते हुए सम्मानित किय। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा भविष्य में भी पूरे देश में राज्य को प्राप्त प्रथम रैंकिंग को यथावत बनाये रखने हेतु सभी को और अधिक कार्य किये जाने की आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देवशिल्पी विश्वकर्मा के रहस्य से जुड़ा वह अनूठा धाम : गंगोलीहाट का छिपा हुआ बद्रीनाथ दरबार, जहां बहन को ‘भिटौली’ देने आते हैं साक्षात नारायण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING