Connect with us

उत्तराखण्ड

हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभा यात्रा पर पथराव व आगजनी, पुलिस बुलडोजर लेकर गांव पहुंची

सीएन, हरिद्वार। हरिद्वार जिले के डाडा जलालपुर गांव में शनिवार की रात को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा पर पथराव व आगजनी के मामले में अब पुलिस कार्रवाई करने को तैयार है। भगवानपुर पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की तर्ज पर बुलडोजर लेकर गांव में पहुंची है।
आरोपितों की तलाश में गांव में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि शाम तक आरोपित थाने नहीं पहुंचे तो उनके घरों को गिरा दिया जाएगा। भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में शनिवार को रात के समय हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था।इस दौरान समुदाय विशेष के व्यक्तियों ने शोभा यात्रा पर पथराव कर दिया था। कई वाहनों में आग लगा दी थी। जिसके चलते जमकर बवाल हुआ, यहां तक कि चौकी इंचार्ज तक घायल हो गए। इसके बाद डीएम और एसएसपी पूरे जिले का पुलिस बल लेकर गांव में पहुंचे। रविवार तड़के 3:00 बजे तक तमाम अधिकारी गांव में ही जमा रहे।किसी तरह से मामले को शांत कराया गया। हालांकि अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। कुछ परिवार डरे सहमे घरों के अंदर हैं। हिंदू संगठनों की ओर से पुलिस को चेतावनी दी गई है कि यदि शाम तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो थाने पर धरना और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके चलते भगवानपुर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी करने के लिए गांव में बुलडोजर लेकर पहुंच गई है। भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि गांव में आरोपित नहीं मिले हैं, इसलिए चेतावनी दी गई है कि यदि वह शाम तक थाने नहीं पहुंचे तो उनके घरों को गिरा दिया जाएगा। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING