Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड आयुर्वेदिक विवि देहरादून में हुई नियुक्तियों और वित्तिय धांधली की जांच के आदेश

सीएन, देहरादूनः। आयुर्वेद विश्वविद्यालय और उत्तराखंड सरकार के बीच वर्चस्व की लड़ाई अब सीधे तौर सामने आने लगी है। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की तरफ से शासन के आदेशों पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। वहीं शासन की तरफ से विश्वविद्यालय पर दबाव बनाने के प्रयास करने जैसी स्थितियां भी दिखाई दे रही है। वही विश्वविद्यालय और सरकार के अधिकारियों के बीच कुछ ऐसा चल रहा है जो इन दोनों ही शक्तियों को आपस में टकराने की स्थितियां पैदा कर रहा है। ताजा मामला यह है कि उत्तराखंड सरकार में पिछले 5 सालों के दौरान उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय देहरादून में हुई नियुक्तियों और वित्तिय अनियमितताओं की जांच के आदेश दे दिए हैं। यही नहीं सरकार की तरफ से दिए गए इन आदेशों में 4 सदस्य कमेटी का भी गठन कर दिया गया है। जांच के आदेशों के बाद यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिरकार अचानक पिछले 5 सालों की नियुक्तियों और कार्यों की जांच के आदेश क्यों दिए गए हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि पिछले दिनों उत्तराखंड के विवादित अधिकारी मृत्युंजय मिश्रा के वेतन को विश्वविद्यालय से रिलीज करने को लेकर सरकार की तरफ से एक आदेश दिया गया था जिसका अनुपालन विश्वविद्यालय की तरफ से नहीं किया जा रहा है। लिहाजा इस मामले को लेकर शासन और विश्वविद्यालय आमने सामने आ गए हैं।

सूत्र के अनुसार विश्वविद्यालय पर जांच के जरिए दबाव बढ़ाने की भी कोशिशें की जा रही हैं। सरकार की तरफ से की जा रही तमाम कार्रवाई और एक के बाद एक दिए जा रहे पत्रों को राजभवन तक भी पहुंचाया जा रहा है। यानी अब यह पूरा मामला राजभवन तक भी पहुंच चुका है। कहा जा रहा है कि इस पूरे विवाद के पीछे विवादित अधिकारी मृत्युंजय मिश्रा की भी बड़ी भूमिका है। हालांकि यह तो जांच का विषय है लेकिन इतना तय है कि इस पूरे विवाद के कारण विश्वविद्यालय और शासन के अधिकारियों में टकराव आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है। जांच में हरक सिंह रावत से जोड़कर भी देखा जा रहा है। 2017 से 5 साल के लिए आयुष विभाग की जिम्मेदारी भाजपा सरकार में हरक सिंह रावत के पास ही थी। इससे पहले हरक सिंह रावत के श्रम विभाग में एक के बाद एक जांच के आदेश भाजपा सरकार की तरफ से दिए गए थे। लिहाजा माना यह भी जा रहा है कि हरक सिंह रावत से जुड़े इस विभाग में भी तमाम नियुक्तियों और कार्यों को लेकर जांच करवाई जा रही है जिससे तमाम सत्य सामने आ सके।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING