Connect with us

उत्तराखण्ड

पांचवीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुने जाने से पहले सोमवार सुबह 11 बजे पांचवीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

प्रोटेम स्पीकर नामित किए गए भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत सदस्यों को शपथ दिलाई। वहीं, रविवार देर रात कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली से देहरादून लौट आए हैं। 

इससे पहले सुबह 10 बजे राजभवन में राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) नामित प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को शपथ दिलाएंगे। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की चौथी विधानसभा का कार्यकाल 24 मार्च को समाप्त हो रहा है। इसलिए सोमवार को सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, एलओसी पर लगातार कर रहा फायरिंग

उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर गत 14 फरवरी को एक साथ मतदान हुआ था। 10 मार्च को मतगणना के बाद परिणाम सामने आए तो राज्य गठन के बाद से हर चुनाव में सत्ता बदलने का मिथक तोड़ते हुए भाजपा ने लगातार दूसरी बार बहुमत प्राप्त कर लिया। वर्ष 2017 की अपेक्षा भाजपा को इस बार 10 सीटें कम मिलीं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में कानून व्यवस्था का उल्लंघऩ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए : पुष्कर धामी

उत्तराखंड के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी सोमवार दोपहर दो बजे दिल्ली से रवाना होकर बैठक के लिए देहरादून पहुंचेंगे। नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन संभावना है कि 23 मार्च को परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण हो सकता है। 

यह भी पढ़ें 👉  महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध हैं मुख्यमंत्री धामी : भावना

परेड मैदान में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा विधायक दल के नेता को शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण की भी तैयारी है। यद्यपि, यह नए मुख्यमंत्री पर निर्भर करेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING