Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा विकास भवन तक शटल बस सेवा का किराया तीस रुपया करने का कड़ा विरोध

सीएन,अल्मोड़ा। विकास भवन अल्मोड़ा तक जाने के लिये शटल बस सेवा का किराया दस रुपये के स्थान पर तीस रुपया करने का सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया है, इस सम्बन्ध में सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे व फड़ एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन आर्या ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को ज्ञापन देकर कहा है कि यह किराया राज्य सरकार द्वारा स्थापित मानकों के अनुसार नही है,निजी वाहन भी विकास भवन बाईपास का दस अधिकतम बीस रुपया लेते है। जबकि नगर पालिका का वाहन आम जनता को जन सुविधा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन की एक व्यवस्था के रूप मे संचालित है। जो स्वयं ही नाकाफी है, इन्हे बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। पूर्व मे जब कार्यालय नगर से लगभग पांच किलोमीटर दुर पांण्डे खोला स्थापित किया तब जनता के विरोध को देखते हुए प्रशासन का कहना था। कि विकास भवन से कोसी बाईपास में निजी वाहनों को भी चलाने की अनुमति दी जायेगी, पर यह अभी तक धरातल में नही हुआ , उन्होंने मांग की है, नगर के हर रूट में जन सुविधाओं को ध्यान में रखकर न्यूनतम शुल्क पर प्रशासन सीटी बस चलाये, जिससे आम जन मानस पर अनावश्यक भार न पड़े।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING