Connect with us

उत्तराखण्ड

जनता के फैसले का सम्मान-पुष्कर सिंह धामी

सीएन, खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार खटीमा पहुंचे। उन्होंने कहा कि खटीमा की जनता ने जो भी निर्णय दिया है। वह मेरे सिर माथे पर है। मैं उसका सम्मान करता हूं। क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देता हूं कि उसने मेरी राजनीति में शुरुआत कराई। सीएम फिर से बनने के फैसले पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय हाईकमान को लेना है।

कार्यवाहक सीएम धामी बुधवार को हेलीकॉप्टर से खटीम पहुंचे। हेलीपैड पर शासनिक अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्कूल की शिक्षिकाओं ने तिलक लगाकर उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंह नगर में ओबीसी जाति के लोगों के अनुसूचित जाति के फर्जी प्रमाण पत्र बनाने पर जांच के आदेश

सीएम ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुत मिला है। राज्य में यह मिथक भी टूटा है कि सत्तारुढ़ पार्टी दोबारा से सरकार नहीं बनाती। जनता ने सारे मिथक तोड़ते हुए पार्टी के पक्ष में मतदान किया। इसके लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते है। 

राज्य की जनता ने जिस उम्मीद के साथ पार्टी की सरकार बनने के लिए अपना फैसला दिया है। भाजपा सरकार आमजन की भावनाओं के अनुरुप एवं विकास के लिए कार्य करेगी। वह पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता है। 

यह भी पढ़ें 👉  एनयूजे ने प्रदेश में पत्रकारों को संगठित करने को चलाए जा रहे ‘संवाद-संपर्क-समन्वय’ अभियान चलाया

कुछ विधायकों ने पेशकश की है। ऐसा कुछ नहीं है। यह सब केंद्रीय नेतृत्व को तय करना है। क्षेत्र की जनता ने जो अपना जनादेश दिया है। वह उनके सिर माथे पर है। खटीमा क्षेत्र को कोई नुकसान नहीं होगा। मैने पहले भी खटीमा के लिए काम किया है। आगे भी करता रहूंगा। प्रदेश में हमारी पार्टी की ही सरकार बनने जा रही है।

सीएम धामी से मिलने के दौरान बिरिया मझोला की पार्टी कार्यकर्ता हरिकेश चंद उन्हें देख गले लगकर फफक-फफक कर रो पड़ी। उसे देख सीएम धामी व अन्य कार्यकर्ता भी भावुक हो गए। सभी गुमसुम होने के साथ मायूस दिखाई दिए। इसके बाद सीएम धामी कार में सवार होकर अपने नगरा तराई स्थित आवास की ओर चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : भ्रष्ट राजनीति और भ्रष्ट प्रशासन से बढ़ रहे हैं प्रदेश में अपराध

इस मौके पर मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट, राजपाल सिंह, मोनिक बत्रा के अलावा सीडीओ आशीष भटगाई, सीएमओ डॉ.सुनीता रतूड़ी, एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट, नायाब तहसीलदार युसूफ अली आदि मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING