Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा व कांग्रेस अपने गणित के हिसाब से बना रहे हैं सरकार

सवाल : प्रदेश के मतदाता किस दल को सौंपने जा रहे है सत्ता की बागडोर
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड की चुनावी सियासत में दिलचस्पी रखने वाले हर व्यक्ति की यह जानने की इच्छा है कि प्रदेश के मतदाता किस दल को सत्ता की बागडोर सौंपने जा रहे है। चाय की दुकान से लेकर सरकारी दफ्तरों और सचिवालय गलियारों तक हर जगह यह सवाल सबकी जुबान पर है। ऐसी दशा में सबकी निगाहें सियासी पंडितों पर जाकर टिक जाती हैं, लेकिन निर्वाचन आयोग ने मतदान का जो अंतिम आंकड़ा जारी किया है, उसके अनुसार इस बार मत प्रतिशत 2017 के विस चुनाव से मामूली रूप से कम है। राजनीति में यह धारणा रही है कि जब जनता बड़ी तादाद में वोट करने के लिए घरों से बाहर निकलती है तो उसे बदलाव के तौर पर देखा जाता है। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ 65.37 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले चुनाव की तुलना में 0.18 प्रतिशत कम है। पिछले चुनाव में 65.55 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस वोट प्रतिशत पर भाजपा 57 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल करने में कामयाब रही थी। इस बार भी मत प्रतिशत तकरीबन उतना ही है। ऐसे में सियासी पंडित यह अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं कि 53 लाख 42 हजार 462 मतदाताओं ने किसके पक्ष में मतदान किया। आखिर प्रदेश में किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। राज्य के चुनावी इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो 2002 में पहले विस चुनाव में 54.34 प्रतिशत वोट पड़े थे और कांग्रेस सत्ता में काबिज हुई। 2007 में वोट प्रतिशत बढ़ा और कांग्रेस की सत्ता से विदाई हुई। 2012 में फिर वोट प्रतिशत बढ़कर 66.17 प्रतिशत हो गया और कांग्रेस सत्ता पर काबिज हुई, लेकिन 2017 में वोट प्रतिशत में कुछ गिरावट आई और यह 65.56 प्रतिशत पर अटक गया। इस वोट प्रतिशत में भाजपा ने प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई। 2022 के चुनाव में कुछ मतदान में थोड़ी सी ही कमी आई। सियासी जानकार इस थोड़ी कमी के चुनावी निहितार्थ नहीं निकाल पा रहे हैं। प्रदेश में सरकार किस दल की बन रही है, ये बता पाने में सियासी जानकार बेशक मुश्किल महसूस कर रहे हों, लेकिन भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने गणित के हिसाब से प्रदेश में सरकार बना रहे हैं। रोचक तथ्य यह है कि दोनों ही दल खुद को 40 से अधिक सीटें दे रहे हैं। सियासी जानकार 70 विधानसभा सीटों में एक सीट आम आदमी पार्टी को, दो उत्तराखंड क्रांति दल को, दो बहुजन समाज पार्टी को और तीन निर्दलीयों को दे रहे हैं। इनमें से ज्यादातर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस भी अपना दावा कमजोर मान रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING