Connect with us

उत्तराखण्ड

समान नागरिक संहिता को कमेटी ड्राफ्ट तैयार करेगी : धामी

संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में अहम कदम
सीएन, देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्‍ली दौरे पर हैं। वह सोमवार को दिल्‍ली पहुंचे। मंगलवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेताओं के मुलाकात करने वाले हैं। इसी क्रम में मुख्‍यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता को लेकर बनने वाली कमेटी की रूप रेखा सामने रखी। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में अहम कदम होगा। यह संविधान की भावना को मूर्त रूप देगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में हैं। वह सोमवार को दिल्‍ली पहुंचे थे। इस दौरान वहां मीडिया से अनौपचारिक वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में समान नागरिक संहिता पर निर्णय लिया गया। इस मामले में न्यायविदों, सेवानिवृत्त जज, समाज के प्रबुद्धजनों और अन्य स्टेकहोल्डर की एक कमेटी गठित होगी। कमेटी समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करेगी। इस कानून का दायरा सभी नागरिकों के लिए समान रूप से होगा, चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे संकल्पों में पलायन को रोकना भी प्रमुख रूप से है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इतिहास बनाया है। कई मिथक तोड़ते हुए प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की है। मंगलवार को राज्य के विकास के विषय में प्रधानमंत्री समेत कई महानुभावों के साथ चर्चा करेंगे। इससे पहले उत्तराखंड सदन पहुंचने पर मुख्यमंत्री का प्रवासी उत्तराखंडियों ने जोरदार स्वागत किया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING