Connect with us

उत्तराखण्ड

गांव में महिलाओं का पूर्ण शराब बंदी का निर्णय, गांव की प्रवेश सीमा पर चेतावनी बोर्ड लगाया

सीएन, गैरसैंण। चमोली जिले के गैरसैंण प्रखंड के पज्याणा गांव में महिला मंगल दल ने पूर्ण शराब बंदी के निर्णय के बाद गांव की प्रवेश सीमा पर चेतावनी बोर्ड लगा दिये हैं। इस गांव में कुछ दिनों पूर्व महिलाओं ने गांव में पूर्ण शराब बंदी का प्रस्ताव पारित करते हुए स्थानीय गैरसैंण थाना पुलिस को भी सूचना दी है। साथ ही इस इस कार्य में पुलिस से सहयोग की अपील भी है। महिला मंगल दल संरक्षक अंजना रावत ने बताया कि आज शराब के कारण परिवार बर्बाद हो रहे हैं। इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है। इसलिए महिलाओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लेने के बाद पज्याणाखाल, टैक्सी स्टैंड और ज्वालासैंण में चेतावनी नोटिस बोर्ड लगाये गए हैं। जिसमें गांव में शराब परोसने और पीने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है। दल की अध्यक्ष माधवी ने बताया कि गांव में सामाजिक कार्यों के दौरान महिलाओं की इस पर नजर बनी रहेगी। नोटिस बोर्ड लगाने वालों में कोषाध्यक्ष रामेश्वरी देवी, पूर्व अध्यक्ष महेशी देवी, सावित्री देवी, प्रधान विजय सिंह, सरपंच प्रेम सिंह, पूर्व सरपंच विजय सिंह, मदन मोहन जुयाल, अनीता देवी, क्षेपंस हरेन्द्र सिंह, रुकमणी देवी, शशि कला देवी, मेहरवान, बिंदी शामिल रहीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया रामगढ़ से कैचीधाम मोटर मार्ग पर 5.28 करोड़ की लागत से होने वाले  डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ, ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING