Connect with us

उत्तराखण्ड

प्राधिकरण का कार्य विकास को गति देना, जनहित में बाधा नहीं, समाधान चाहिए : भावना मेहरा

सीएन, नैनीताल। आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) भावना मेहरा ने नैनीताल क्लब सभागार में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण जिला पंचायत नगर पालिका नगर पंचायत पर्यटन विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में स्पष्ट कहा कि जनता को राहत देना ही प्राधिकरण और सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। भवन मानचित्रों की स्वीकृति में अनावश्यक आपत्तियां लगाकर लोगों को कार्यालयों के चक्कर कटवाने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी पात्र मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और एकमुश्त निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने भीमताल सातताल और भवाली क्षेत्र की निर्माणाधीन पार्किंग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं अन्य विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में आवास एवं शहरी विकास के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न शहरों में 18 हजार से अधिक आवास निर्माणाधीन हैं, जबकि रुद्रपुर में 1,872 फ्लैट तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि धामी सरकार 24×7 जनसेवा पारदर्शिता और समयबद्ध विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। बैठक में विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, महिला आयोग सदस्य विमला अधिकारी, हरीश राणा, प्राधिकरण सचिव मनीष कुमार सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य, जिला पंचायत अधिकारी अनिल जोशी, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, अधिशासी अभियंता शिवम धीमान, नगरपालिका रामनगर, लालकुआं, भीमताल, भवाली, कालाढूंगी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  थापला-जलालगांव में वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने सुनी जनसमस्याएं, भूस्खलन प्रभावित रास्तों को दुरुस्त करने का दिया भरोसा 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING