Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं पुष्कर धामी

सीएन, देहरादून। पुष्कर सिंह धामी को आज सभी लोग जानते है, यह उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। वर्तमान में यह उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को शुरु करेंगे। आज इनको उत्तराखंड विधान सभा मंडल द्वारा सर्वसहमति से नेता के रूप में चुने गए है। इन्होंने बहुत ही कम उम्र में राजनीती में इस पद को प्राप्त किया है।

पुष्कर सिंह धामी की जीवनी एक नज़र में

नामपुष्कर सिंह धामी
जन्म16 सितंबर 1975, हरखोला (कनालीछिना ब्लॉक), पिथौरागढ़ जिला, उत्तराखंड
शिक्षास्नातक – BA, वकालत (LLB), डीपीए (डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन)
स्नानकोत्तर – मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध (MHRM & IR)
परिवारशेर सिंह धामी (पिता), बिशना देवी (माता), गीता धामी (पत्नी), दिवाकर और प्रभाकर (पुत्र)
पार्टीभारतीय जनता पार्टी
पेशाराजनेता

पुष्कर सिंह धामी का व्यक्तिगत जीवन

पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 में हुआ है। उनका जन्म खटीमा में हुआ, उनके पैतृक गांव हरखोला (कनालीछिना ब्लॉक), पिथौरागढ़ जिला, उत्तराखंड है। उनके परिवार से उनके पिता शेर सिंह धामी (पूर्व सैनिक) सेना में थे और सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  कल 6 नवंबर से होगा आईवीआरआई मुक्तेश्वर में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विबकोन-2025  का आयोजन

उनकी माता का नाम बिशना देवी है जो गृहणी है, उनके परिवार में उनकी पत्नी गीता धामी और उनके दो पुत्र दिवाकर और प्रभाकर है। उन्होंने भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में शुरुआत की इस सफर को वह आज उत्तराखंड के 10 मुख्यमंत्री बनाने तक लेकर आये है। वर्तमान में उनकी उम्र 45 वर्ष है।

पुष्कर सिंह धामी शिक्षा

पुष्कर सिंह धामी ने शुरूआती शिक्षा पिथौरागढ़ उत्तराखंड के स्कूल से की है। उसके बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नानकोत्तर से मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध (MHRM & IR) मे मास्टर डिग्री किया और स्नातक BA, वकालत (LLB), डीपीए (डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) से की है। उन्हें इसके साथ ही राजनीती का भी अच्छा अनुभव रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष विधानसभा सत्र संबोधन के बाद आज सांय नैनीताल पहुंच रही राष्ट्रपति

पुष्कर सिंह धामी का राजनीतिक कैरियर

राजनीतिक कैरियर की बात करें तो इनका राजनीतिक कैरियर बहुत ही शानदार रहा है, इन्होंने कम उम्र में राजनीतिक में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। इन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 1990 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी।

इसके बाद उन्होंने 2008 में भारतीय जनता युवा मोर्चा में काम किया और उन्हें यहां पर राज्य अध्यक्ष के रूप में चुना गया। इस दौरान पुष्कर सिंह धामी ने फेक्ट्रियों और ऑफिस लेवल पर उद्योगों में स्थानीय युवाओं के लिए 70% पद आरक्षित करने के लिए राज्य सरकार पर काफी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आन्दोलनकारियों को रोकना, डराना व दबाने का प्रयास लोकतंत्र की आत्मा पर आघात : यशपाल

इसके बाद में यह युवाओं के बिच काफी पसंद किये जाने लगे। पुष्कर सिंह उधमसिंह जिले के खटीमा से विधायक हैं। इसके साथ ही इन्होंने पुबीते विधानसभा चुनाव को भी जीता था। यहां से वह लगातार दूसरी बार विधायक पद के रूप में चुने गए और यहां की विधानसभा के लिए उन्होंने बेहतर कार्य किये।

उत्तराखंड के 11 वें सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी आज के समय में सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले है। Utrakhand  राज्य के यह नए मुख्यमंत्री होंगे। उनके रिश्ते काफी समय से संघ के साथ रहे है और वह आज 45 साल की उम्र में मुख्यमंत्री बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। संघ से उनके साथ करीबी रिश्ते होने के कारण पुष्कर सिंह धामी को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का करीबी माना जाता है। राजनाथ सिंह के साथ शुरू से उनके अच्छे संबंध रहे है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING