उत्तराखण्ड
राम के देश में गोवध भी होता रहे और जय श्री राम जय श्री राम भी होता रहे ये नहीं चलेगा :
रेणुका देवी मंदिर से लोकेंद्र सिंह बिष्ट। उत्तरकाशी। देवी भागवत कथा के आठवें दिन आज व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक पंडित श्रीगंगाधर पाठक जी ने कहा कि अब राम के देश में गोवध भी होता रहे और जय श्री राम जय श्री राम भी होता रहे ये नहीं चलेगा। गढ़ पर्वत पर स्थित सिद्ध पीठ मां रेणुका जी के प्रांगण में देवी भागवत कथा का भव्य दिव्य आयोजन 22 सितंबर से चल रहा है। बरसाली के आराध्य देव भगवान श्री नागराजा जी, सिंगोट गांव से भगवान श्री नागराजा जी, पाव गांव से भगवान श्री नरसिंह देवता, बौन गांव से श्री नागराजा जी, पंजीयला गांव से मां भगवती, मातली से कपिल मुनि महाराज , सिद्ध पीठ मां रेणुका जी सहित 18 गांवों के आराध्य देव देवता विराजमान हुए देवी भागवत कथा श्रवण के लिए। आज 29 सितंबर को
10 दिवसीय देवी भागवत कथा के आठवें दिन कथा व्यास जी ने गोवध और गंगा जी के अवतरण से लेकर उसमें बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए कथा श्रवण में आए हजारों श्रद्धालुओं से मां गंगा जी में प्रदूषण न करने की अपील की।। गोवध पर विस्तार से चर्चा करते हुए व्यास पीठ पर विराजमान हुए वृंदावन से आए विख्यात ज्ञानी कथा वाचक पंडित श्री गंगाधर जी पाठक ने कहा कि गोवंश को आज वैज्ञानिकों ने खतरे में डाल दिया है। गोमाता के साथ अनैतिक तरीकों से गर्भ धारण करवाया जा रहा है जो सनातन धर्म के खिलाफ है। देवी भागवत कथा में मंदिर समिति के अध्यक्ष आलेंद्र सिंह बिष्ट, श्री जगेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह पंवार, अलेल सिंह बिष्ट, देशराज सिंह बिष्ट, राजबीर सिंह नेगी, प्रधान जगेंद्र सिंग बिगाना सहित सभी 18 गांवों के जनप्रतिनिधिगण और जनता जनार्दन शामिल हैं। सिद्ध पीठ मां रेणुका जी के परिसर गढ़ पर्वत बरसाली में 22 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक दिन 1 बजे से आप सभी देवी भागवत कथा श्रवण हेतु सभी दोस्त, नाते रिश्तेदारों, क्षेत्रवासियों, जनपदवासियों, जनप्रतिनिधि, कथाकारों, पत्रकारों, अधिकारियों, कर्मचारियों, को सादर आमंत्रण। मां भगवती रेणुका जी आप सभी के शुभ संकल्प पूर्ण करेंगी।
