Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड निकाय चुनाव: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए आंकड़े, 120 वार्ड बढ़े

उत्तराखंड निकाय चुनाव: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए आंकड़े, 120 वार्ड बढ़े
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड के निकाय चुनावों में इस बार 120 नए वार्ड होंगे तो वहीं 136 ज्यादा मतदान केंद्र होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसका आंकड़ा जारी किया है। जिसमें पांच साल में निकाय बढ़ने के साथ ही वार्ड व मतदान केंद्र भी बढ़ गए हैं।राज्य में निकाय चुनाव 2018 में हुए थे। तब प्रदेश में कुल 1,130 वार्ड और 1,337 मतदान केंद्र थे। पांच साल में निकायों की संख्या बढ़ने के साथ ही वार्डों व उसी हिसाब से मतदान केंद्रों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस बार राज्य में 1250 वार्ड होंगे जबकि 1,473 मतदान केंद्र होंगे। 2018 के चुनाव में पोलिंग बूथों की संख्या 2,863 थी जो अब बढ़कर 3,328 हो गई है। नगर निगमों में कुल 2002, नगर पालिकाओं में 929 और नगर पंचायतों में 397 पोलिंग बूथ होंगे। राज्य के निकाय चुनावों के लिए जो वोटर लिस्ट अपडेट हो रही है, वह वर्ष 1993 में बनी थी। हर बार उसी लिस्ट को अपडेट किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि इस बार भी उसी हिसाब से मतदाता सूची जिलेवार अपडेट हुई है। राज्य के नगर निगमों में इस बार 16,63,056, नगर पालिकाओं में 7,80,777 और नगर पंचायतों में 2,93,022 मतदाता हैं। 

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING