Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : मिलेगी तीन हवाई सेवाओं की सौगात, सीएम आज करेंगे इसका शुभारंभ

उत्तराखंड : मिलेगी तीन हवाई सेवाओं की सौगात, सीएम आज करेंगे इसका शुभारंभ
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड सरकार प्रदेश में हेली कनेक्टिविटी को बढ़ाए जाने पर विशेष जोर दे रही है। इसी क्रम में राज्य स्थापना दिवस से पहले प्रदेश के तीन स्थानों के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इसके तहत दिल्ली से पिथौरागढ़ वायुयान सेवा देहरादून से जोशियाड़ा उत्तरकाशी और देहरादून से गौचर चमोली हेली सेवा शुरू होने जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी आज गुरुवार को तीन हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। इनमें राज्य के भीतर संचालित होने वाली देहरादून से गौचर और देहरादून से जोशियाड़ा के बीच पवन हंस क्षेत्रीय संपर्क योजना के अंतर्गत हेली सेवाएं संचालित करेगी। वहीं दिल्ली से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा का संचालन एलायंस एयर करेगी। प्रदेश में हेली व हवाई सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इस क्रम में चमोली के गौचर और उत्तरकाशी के जोशियाड़ा के लिए नई हेली सेवा शुरू की जा रही है। ये हेली सेवाएं 13 नवंबर से प्रत्येक सोमवार से लेकर शनिवार के बीच संचालित होगी। देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से हेली सेवा सुबह साढ़े नौ बजे चलेगी। वहीं गौचर से सहस्रधारा के लिए यह हेली सेवा सुबह 10.40 पर संचालित होगी। इस हेली सेवा में आरंभ स्थल से लेकर गंतव्य की दूरी 50 मिनट में तय की जाएगी। इसी प्रकार सहस्रधारा से जोशियाड़ा के लिए यह हेली सेवा दोपहर 12 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, जोशियाड़ा से यह हेली सुबह दोपहर एक बजे चलेगी। यह दूरी 41 मिनट में तय होगी। इन दोनों हेली सेवाओं का शुरुआती किराया तीन हजार रुपये रखा गया है। 20 नवंबर के बीच किराये में बढ़ोत्तरी की जाएगी। वहीं दिल्ली से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा प्रत्येक सप्ताह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। दिल्ली से यह सेवा सुबह 9.20 पर प्रस्थान करेगी। पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए यह सेवा सुबह 11.15 बजे प्रस्थान करेगी। ये हवाई सफर एक घंटा 45 मिनट का रहेगा। इसका शुरुआती किराया 2499 रुपये रखा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शहर में 230 करोड़ की सड़क एवं ड्रेनेज परियोजनायें समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण किये जांए : कुमाऊं आयुक्त
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING