Connect with us

उत्तराखण्ड

भूमियांधार के विनय बिष्ट ने एलएलएम की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी के निकटवर्ती ग्राम भूमियांधार के विनय सिंह बिष्ट विक्की ने विधि के क्षेत्र में नया मुकाम बनाया है। विनय ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के विधि संकाय के मास्टर आफ ला यानि एलएलएम की परीक्षा के मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। विनय की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्कूलों से शुरु हुई। उन्होने 10वीं व 12वीं की परीक्षा हरमन माइनर स्कूल भीमताल से पास की। डीएसबी कालेज नैनीताल से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। वासुदेव कालेज आफ ला हल्द्वानी से एलएलबी की परीक्षा पास की। विनय वर्तमान में हाईकोर्ट नैनीताल में प्रैक्टिस कर रहे है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता सरोज बिष्ट पत्नी स्व. पूरन सिंह बिष्ट सहित गुरुजनों व परिवार के लोगों को दी है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING