Connect with us

उत्तर प्रदेश

गंगा स्नान के दौरान पांच वर्षीय बालिका पिता के हाथों छूट कर नदी में समाई

सीएन, ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शीशमझाड़ी स्थित गंगा घाट पर एक पांच वर्षीय बालिका गंगा में बह गई। एसडीआरएफ की टीम बालिका की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अशोक नगर दिल्ली निवासी एक परिवार शीशमझाड़ी स्थित वेदांत आश्रम में रुका था। रविवार की सुबह परिवार के सदस्य गंगा तट पर स्नान के लिए चले गए। उनके साथ उनकी पांच वर्षीय पुत्री भी थी। गंगा में तेज बहाव होने के कारण नहाते समय अचानक पांच वर्षीय आशी पुत्री अमरनाथ अपने पिता के हाथों से छूट गई और तेज धारा में बह गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। फिलहाल बालिका का कुछ पता नहीं चल पाया है। उधर, पौड़ी गढ़वाल के राजस्व क्षेत्र तल्ला ढांगू सिरासु स्थित एक कैंप के समीप मुजफ्फनगर उत्तरप्रदेश निवासी 28 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र जसपाल सिंह नहाते समय गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बहाने लगा और कुछ आगे जाकर डूब गया । एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास सर्च अभियान चलाकर युवक की तलाश की लेकिन युवक का पता नहीं चला पाया है। 

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING