Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में आज 20 जून से होगी मानसूनी बारिश: सुहावना हुआ मौसम, आज नैनीताल भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में आज 20 जून से होगी मानसूनी बारिश: सुहावना हुआ मौसम, आज नैनीताल भारी बारिश की चेतावनी
सीएन, नैनीताल।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 20 जून से मानसूनी बारिश शुरू होगी। प्री मानसून के कारण उत्तराखंड में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने नैनीताल व बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार जल्दी दस्तक देने की वजह से मानसून ज्यादा समय रहने वाला है। जाहिर है कि मानसून की समय अवधि ज्यादा रहेगी तो बारिश भी इस बार देश भर में ज्यादा देखने को मिल सकती है। उत्तराखंड में भी बारिश के अधिक रहने की उम्मीद है। मानसून सीजन के दौरान राज्य में पहले ही बारिश काफी ज्यादा होती है। उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की भविष्यवाणी की गई है। गरज के साथ कई जगह पर हल्की बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी कुछ जगहों पर तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसी तरह आने वाले एक हफ्ते में मौसम बदला हुआ दिखाई देगा इसके साथ ही मानसून की दस्तक के साथ कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। गुरुवार को नैनीताल में सुबह झमाझम बारिश हुई। उसके बाद नैनीताल व आसपास के इलाकों में कोहरा दा गया। राज्य में कहीं काले बादल मंडराते नजर आ रहें हैं, तो कहीं रुक-रुककर बारिश देखने के लिए मिल रही है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 23 तारीख तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके बाद स्थिति बदल सकती है। विभाग का कहना है कि राज्य में मानसून आमतौर पर 20 जून तक पहुंचता है। इस बार मानसून आने से पहले ही अच्छी बारिश हो गई है।  राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में आज आंधी-तूफान आने का अनुमान है। नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मालूम हो कि मानसून ने अब तक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, असम और सिक्किम के कई इलाकों में दस्तक दे चुकी है। बीते दिनों बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम ने मानसून की दिशा को प्रभावित किया है। इस सिस्टम ने उत्तर भारत की ओर मानसून को खींचने के बजाय विपरीत दिशा में ले जाया गया, जिससे कुछ दिनों में मानसून की गति और धीमी पड़ गई थी। लेकिन अब यह सामान्य रूप से आगे बढ़ गया है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING